ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

CM नीतीश आज एक बार फिर सुनेंगे लोगों की फ़रियाद, जनता दरबार में इन विभागों के शिकायतों का होगा निपटारा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में एक बार फिर फरियादियों की शिकायत सुनेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार लगेगा। जहां सीएम नीतीश कुमार

CM नीतीश आज एक बार फिर सुनेंगे लोगों की फ़रियाद,  जनता दरबार में इन विभागों के शिकायतों का होगा निपटारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में एक बार फिर फरियादियों की शिकायत सुनेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार लगेगा। जहां सीएम नीतीश कुमार राज्य के अलग- अलग जिलों से आए हुए लोगों की फ़रियाद को सुनेंगे तो उसका निपटारा भी करेंगे। इस दौरान सीएम अपने आला अधिकारियों को भी कई तरह के निर्देश देते हुए नजर आएंगे।


सीएम नीतीश कुमार के आज के जनता दरबार में जिन विभागों से जुड़ी शिकायतों का आज निपटारा किया जाएगा उसमें स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग और सामान प्रशासन विभाग शामिल है।


मालूम हो कि,  जनता दरबार में संबंधित विभाग के मंत्री और सभी आला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।आज भी सीमित संख्या में ही जनता दरबार में लोगों को बुलाया गया है। जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हीं लोगों को जनता दरबार में लाया जाएगा, जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है और जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव होगी। साथ ही जिन लोगों ने कोरोना का टीका ले रखा हो। नीतीश कुमार का यह जनता दरबार 3 सप्ताह बाद लगेगा। जहां मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और ऑनस्पॉट उनके समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।


आपको बताते चलें कि,  पिछली बार 17 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार ने  जनता दरबार में ग्रामीण विकास, कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, नगर विकास व आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना एवं जनसंपर्क, वाणिज्य और सामान्य प्रशासन विभाग शामिल था।जहां इन विभागों से जुड़ी कई शिकायतें आईं थी। इस दौरान तेजस्वी यादव भी जनता दरबार में बैठे हुए नजर आए थे, लेकिन इस बार वो मौजूद नहीं रहेंगे।