ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीएम नीतीश 27 को करेंगे 'हर घर गंगाजल' प्रोजेक्ट का उद्घाटन, इन इलाकों में होगी आपूर्ति

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 27 नवंबर को 'हर घर गंगाजल' प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके तहत बिहार के लोगों को उनके घर के पास ही गंगाजल उपलब्ध होगा। मालू

सीएम नीतीश 27 को करेंगे 'हर घर गंगाजल' प्रोजेक्ट का उद्घाटन, इन इलाकों में होगी आपूर्ति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 27 नवंबर को 'हर घर गंगाजल' प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके तहत बिहार के लोगों को उनके घर के पास ही गंगाजल उपलब्ध होगा। मालूम है कि, गंगा का पानी दक्षिण बिहार में पहुंच नहीं पाता था, लेकिन जब सीएम के इस पहल के बाद इन इलाकों में भी गंगा का पानी उनके घर में उपलब्ध होगा। 


बता दें कि, इस गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत जलाशयों में बाढ़ के पानी का भंडारण किया जाएगा। इस पानी को संग्रहित करने के बाद प्यूरिफाई किया जाएगा, ताकि इसे पीने योग्य बनाया जा सके। इसके बाद इस परियोजना के तहत सभी के घर में पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी को लेकर सीएम नीतीश कुमार 27 नवंबर को राजगीर में और 8 नवंबर को गया और बोधगया में परियोजना का उद्घाटन करेंगे। 


गौरतलब हो कि, तीन शहरों में परियोजना का पहला चरण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में इन तीनों शहरों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए पटना के मोकामा में हाथीदह घाट से गंगा का पानी उठाया जाएगा और पाइप लाइन के जरिए शहरों में सप्लाई किया जाएगा। दरअसल, इसके तहत गंगा में बाढ़ अवधि में आये अधिक जल को शोधित कर पाईप द्वारा राजगीर, गया और बोधगया शहरों में पेयजल के लिए भेजा जाएगा। 


इस योजना के अंतर्गत इन तीन इलाकों में पेयजल की कमी से जूझ रहे आमजन को सालोंभर प्रतिदिन हर एक इंसान 135 लीटर गंगाजल की आपूर्ति के साथ पर्यटकों के लिए साफ़ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसको लेकर हाथीदह से गया, बोध गया के बीच सड़क किनारे 151 किमी लम्बी अंडरग्रॉउंड स्टील पाईप लाईन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा हाथीदह, राजगीर, नवादा, गया और बोध गया में जल सोधन संयंत्र की भी स्थापना लकिया गया है।