ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CM की कुर्सी से नीतीश की विदाई तय है? लालू यादव बोले-तेजस्वी बिहार संभालेंगे औऱ नीतीश कुमार दिल्ली

DELHI: तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के मसले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। लालू यादव ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह तेजस्व

CM की कुर्सी से नीतीश की विदाई तय है? लालू यादव बोले-तेजस्वी बिहार संभालेंगे औऱ नीतीश कुमार दिल्ली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के मसले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। लालू यादव ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। लालू यादव से जब मीडिया ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार दिल्ली के लाल किला पर तिरंगा फहरायेंगे यानि प्रधानमंत्री बनेंगे तो लालू ने कहा कि टाइम पर यानि सही समय पर नीतीश दिल्ली जायेंगे।


लालू यादव आज दिल्ली में मीडिया से बात कर रहे थे। नीतीश को दिल्ली भेजने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि वे सही टाइम पर दिल्ली जायेंगे। आप लोग इंतजार करिये। लालू यादव ने कहा कि वे तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनते चाहते हैं। लालू यादव ने कहा कि सब लोग मिलकर देश और बिहार को संभालेंगे।


लालू यादव ने कहा कि 2024 में बीजेपी को हरा देंगे। इसके लिए सब लोगों से बात हो रही है। सोनियां गांधी से बात हुई है। सोनिया जी अपनी पार्टी के संगठन चुनावों में व्यस्त हैं।  सोनिया गांधी ने कहा है कि संगठन चुनाव के बाद हमलोग बैठेंगे। पत्रकारों ने सवाल पूछा कि बीजेपी कह रही है कि सोनिया गांधी ने कोई नोटिस नहीं लिया। बैठक का कोई फोटो नहीं जारी किया गया। आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि हम लोग किसी महिला के घऱ में फोटो खिंचवाने गये थे? बीजेपी वाला तो कुछ भी कहेगा।


लालू यादव ने कहा कि जब वे नीतीश के साथ सोनिया गांधी से मिलने गये थे प्रेस के दो-ढ़ाई सौ लोग गेट पर खड़े थे। सोनिया गांधी से एक-दो घंटे तक मुलाकात चली। विस्तार से बात हुई और बीजेपी वाला बोलता है कि मुलाकात नहीं हुई। तब बीजेपी वाला घबरा क्यों रहा है सोनिया गांधी से। ये सब घबरा रहा है कि हम लोग सबको इकट्ठा कर रहे हैं। इस बार बिहार में उनका पताका उड़ा देंगे।