ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CM बनने की नहीं है चाहत ! बोले नित्यानंद राय.... BJP में दो दर्जन से अधिक चेहरे, मुझे छोड़कर सभी नेता हकदार

PATNA : बिहार में जदयू और भाजपा अब अलग हो चुकी है और जदयू ने एनडीए से खुद को अलग कर लिया और इस बदले सियासी समीकरण में अब जदयू महागठबंधन में शामिल होकर सरकार में हो। लेकिन,पिछले कुछ

 CM बनने की नहीं है चाहत ! बोले नित्यानंद राय....  BJP में दो दर्जन से अधिक चेहरे, मुझे छोड़कर सभी नेता हकदार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जदयू और भाजपा अब अलग हो चुकी है और जदयू ने एनडीए से खुद को अलग कर लिया और इस बदले सियासी समीकरण में अब जदयू महागठबंधन में शामिल होकर सरकार में हो। लेकिन,पिछले कुछ दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि इस नए गठबंधन में अंदर ही अंदर कुर्सी की लड़ाई चल रही है। वहीं, इस नए गठबंधन के बाद विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा भी सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हुई नजर आ रही है। इस बीच अब बिहार भाजपा के बड़े नेता मोदी सरकार में मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा खुलासा किया है।


दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उनसे यह सवाल किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सीएम चेहरा आपको बताया जा रहा है।  इसके बाद इन सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बड़ा खुलासा किया है।  उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया है कि, वर्तमान में लोग भले ही मेरे नाम की चर्चा मुख्यमंत्री के रूप में कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि भारतीय जनता पार्टी में 2 दर्जन से अधिक ऐसे नेता है जो मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि, मुझे लगता है कि भाजपा के अंदर मुझे भाजपा के अंदर मुझे छोड़कर सभी नेता मुख्यमंत्री के पद पर बैठ सकते है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी में कोई भी नेता पद की लालसा से नहीं आता है। यह सब निर्णय केंद्रीय स्तर पर लिये जाते हैं। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गृह राज्य मंत्री ने कहा कि इस चुनाव हम पहले से ज्यादा बहुमत से सरकार बनायेंगे। वहीं आगामी बिहार विधानसभा 2025 को लेकर बोले कि विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन का सूपड़ा साफ होगा। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में जदयू और भाजपा अब अलग हो चुकी है। जदयू ने एनडीए से खुद को अलग कर लिया और इस बदले सियासी समीकरण में अब जदयू महागठबंधन में शामिल होकर सरकार में है। वहीं, बिहार में विपक्षी पार्टी बनी भाजपा ने भी यह निर्णय कर लिया हो कि आगामी चुनाव में यह अकेले ही मैदान में उतरेगी। भले ही एनडीए के अन्य घटक दल भी रहेगी लेकिन इसबार स्टेयरिंग पर बीजेपी रहेगी। यानी भाजपा ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार रखेगी।