ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

CM बनने के लिए नीतीश को VIP का सहारा लेना पड़ा था, बोले मुकेश सहनी..यदि हम सहयोग नहीं करते तो मुख्यमंत्री नहीं बनते

MADHUBANI: मधुबनी में कमला माता की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि CM

CM बनने के लिए नीतीश को VIP का सहारा लेना पड़ा था, बोले मुकेश सहनी..यदि हम सहयोग नहीं करते तो मुख्यमंत्री नहीं बनते
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में कमला माता की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि CM बनने के लिए नीतीश कुमार को VIP का ही सहारा लेना पड़ा था। यदि हम सहयोग नहीं करते तो नीतीश कुमार कभी मुख्यमंत्री नहीं बनते। निषाद समाज की हालत पर चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि 2014 से पहले निषाद समाज को कोई नहीं पूछता था लेकिन आज संघर्ष का ही परिणाम है कि हम सरकार से आंख से आंख मिलाकर बात कर रहे हैं।   


बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो ’सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी ने रविवार को कहा कि आज किसी भी समाज के लिए पैसा और पॉवर चाहिए, तभी समाज का विकास हो सकता है। उन्होंने लोगों को भरोसा जताते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए, सुविधा के लिए वीआईपी का कोई भी कार्यकर्ता एक कदम पीछे हटने को तैयार नहीं है। 


मुकेश सहनी रविवार को मधुबनी के अरेर थाना अंतर्गत ग्राम-बलाईन पहुंचे और कमला माता की प्रतिमा अनावरण के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होकर माता की पूजा-अर्चना की तप्तपश्चात उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले तक निषाद समाज को कोई नहीं पूछता था, लेकिन आपकी ताकत और संघर्ष का परिणाम है कि आज केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लोगों से भी आंख से आंख मिलाकर बात करते हैं। 


उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें न पद चाहिए और न पैसा चाहिए। वे तब तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं जब तक अपने समाज के लोगों का विकास नहीं हो जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज पांच किलो अनाज बांटकर विकास दिखाया जा रहा है, लेकिन हमें पांच किलो अनाज नहीं गांव-गांव तक स्कूल चाहिए जहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ सके। अस्पताल चाहिए जहां लोगों का इलाज हो सके। 


उन्होंने कहा कि हम उस मल्लाह जाति से आते हैं जिनसे भगवान राम को भी मदद मांगनी पड़ी थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में भी किसी भी गठबंधन की सरकार बिना वीआईपी के मदद के नहीं बनेगी। मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले चुनाव में भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने के लिए वीआईपी का सहारा लेना पड़ा था, अगर हम सहयोग नहीं करते तो नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री नहीं बनते।

टैग्स