ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय लोक चेतना पार्टी, नई प्रदेश कार्यसमिति का किया एलान

PATNA : विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे पार्टियां तैयारियों में जुटती हुई नजर आ रही है. इसी बीच भारतीय लोक चेतना पार्टी ने अपनी नयी प्रदेश कार्यसमित

चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय लोक चेतना पार्टी, नई प्रदेश कार्यसमिति का किया एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे पार्टियां तैयारियों में जुटती हुई नजर आ रही है. इसी बीच भारतीय लोक चेतना पार्टी ने अपनी नयी प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है. कार्यसमिति में दलित,महादलित,अल्पसंख्यक, अतिपिछड़ा और पिछड़े नेताओ की जगह दी गई है. 


नयी प्रदेश कार्यसमिति में 13 उपाध्यक्ष, 1 प्रधान महासचिव, 11 प्रदेश महासचिव, 12 प्रदेश सचिव और 5 प्रदेश प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित 42 प्रदेश पदाधिकारी की कार्यसमिति और 17 जिला अध्यक्षों की लिस्ट भी जारी की है. वहीं प्रदेश कार्यसमिति में महिलाओं को भी जगह दी गई है.  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कीर्तन प्रसाद सिंह कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जानकारी दी. 


अपने संबोधन में डॉ. कीर्तन ने कहा कि "संपूर्ण सामाजिक न्याय के साथ सर्वांगीण विकास" के मूलमंत्र के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने तथा आर्थिक आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए संकल्पित है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद प्रसाद दांगी, राष्ट्रीय संरक्षक वशिष्ठ नारायण सिंह, अजर जेपी वर्मा, सुभाष सिंह मौजूद रहें. प्रदेश प्रधान महासचिव की कुर्सी मो. इजहार को दी गई. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता