ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

चिराग ने नीतीश के विकास पर उठाए सवाल, बोले लोग आज भी कर रहे बिहार से पलायन

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज से यात्रा पर निकलने वाले हैं. इससे पहले पार्टी कार्यालय में नीतीश सरकार के विकास के दावे पर सवाल खड़ा किया है. कहा कि बिहार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज से यात्रा पर निकलने वाले हैं. इससे पहले पार्टी कार्यालय में नीतीश सरकार के विकास के दावे पर सवाल खड़ा किया है. कहा कि बिहार में 15 साल से बिहार में नीतीश कुमार  की सरकार में विकास हुआ है, लेकिन आज भी यहां से शिक्षा और रोजगार को लेकर लोगों का पलायन जारी है. यह बड़ा मुद्दा है. इसको रोकना होगा.  बिहार आज भी पिछड़ा हुआ है.

गांधी मैदान में होगी रैली

चिराग पासवान ने कहा कि 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में रैली होगी. इस दिन ही पार्टी की मैनिफिस्टो जारी किया जाएगा. बिहार को देश में नंबर वन लाना है. बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के तहत आज से यात्रा की शुरूआत कर रहा हूं. यात्रा के पहले दिन वैशाली और मुजफ्फरपुर जाएंगे.

संगठन के नेताओं से करेंगे मुलाकात

चिराग ने कहा कि यात्रा के दौरान वह संगठन और पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. पहले चरण में सिर्फ पार्टी के कैडर नेताओं से मिलेंगे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग ने 119 सीटों पर दावा किया है. इससे पहले चिराग कह चुके हैं जो सीटें कांग्रेस और आरजेडी की है उस पर वह उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. इससे एनडीए में सीटों को लेकर विवाद नहीं होगा. लेकिन यह फॉर्मूला बीजेपी और जेडीयू को पसंद आएगा की नहीं यह तो वक्त बताएगा. 


टैग्स