ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

चिराग पासवान ने दारोगा परीक्षा में गड़बड़ी की CBI जांच की मांग की, सीएम नीतीश को लिखा पत्र

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने दरोगा अभ्यर्थियों के समर्थन में बड़ा कदम उठाया है। उन्होनें सीएम नीतीश को पत्र लिखकर दरोगा बहाली परीक्षा में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने दरोगा अभ्यर्थियों के समर्थन में बड़ा कदम उठाया है। उन्होनें सीएम नीतीश को पत्र लिखकर दरोगा बहाली परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग की है। 


चिराग पासवान ने दरोगा बहाली परीक्षा में हुई गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होनें सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि 22 दिसंबर को हुई बिहार दरोगा बहाली की परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका  पहले से वायरल थी। जिसके विरोध में दरोगा अभ्यर्थियों ने 26 और 30 दिसंबर को आंदोलन किया था। वहीं 31 जनवरी और सात जनवरी को इन अभ्यर्थियों ने पर्चा लीक से संबंधित जानकारी मोबाइल के साथ बीपीएसएससी कार्यालय में ओएसडी को दी थी।


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने पत्र में सीएम नीतीश कुमार को जानाकारी देते हुए कहा है कि आयोग के ओएसडी ने दरोगा अभ्यर्थियों को इस संबंध में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन दरोगा अभ्यर्थियों के आवेदन की अनदेखी करते हुए आयोग ने दारोगा परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया। इसके खिलाफ अभ्यर्थियों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर 4,13 और 19 फरवरी को बिहार बंद किया था जिसमें पुलिस की लाठी से प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी घायल हो गये थे जबकि कुछ पर एफआईआर कर जेल भेज दिया गया था।


वहीं उन्होनें इस पूरे मामले की सीबीआई जांच का आग्रह सीएम नीतीश कुमार से किया है ताकि पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।बता दें कि इससे पहले  चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकलने से पहले दारोगा अभ्यर्थियों के मांगो का समर्थन किया था।

टैग्स