ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

चिराग ने बिजली दी, चिराग ने साइकिल दिया, फिर नीतीश कुमार ने क्या किया

PATNA: फर्स्ट बिहार, बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले LJP के चिराग़ अब ये कह रहे हैं कि बिहार के लोगों को उन्होंने बिजली दी तो बच्चे पढ़ रहे हैं. चिराग पासवान खुद ये कह रहे हैं कि

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: फर्स्ट बिहार, बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले LJP के चिराग़ अब ये कह रहे हैं कि बिहार के लोगों को उन्होंने बिजली दी तो बच्चे पढ़ रहे हैं. चिराग पासवान खुद ये कह रहे हैं कि उन्होंने छात्रों को साइकिल दिया, तभी बच्चे पढ़ रहे हैं. अब सवाल ये उठ रहा है कि बिजली से लेकर साइकिल चिराग पासवान ने दिया तो नीतीश कुमार ने क्या किया.

चिराग पासवान के फिल्म में दावा

दरअसल चिराग पासवान ने एक फिल्म तैयार करवायी है. उनकी फिल्म 'नया बिहार युवा बिहार' फ़िल्म का छोटा सा हिस्सा रिलीज़ हुआ है. 30 सेकेंड के इस वीडियो में चिराग पासवान को कुछ लिखते हुए दिखाया गया है. इसी दौरान पीछे से आवाज़ आती है कि चिराग़ ने बिजली दी तो पढ़ाई हो रही. बिजली से लोग बहुत सुखी हैं. चिराग पासवान बहुत अच्छे आदमी हैं. उन्होंने साइकिल दिए जिससे आने जाने में कठिनाई नहीं होती है. पढ़ाई होती है. 


चिराग का मुंबईया वीडियो

चिराग पासवान के इस वीडियो को मुंबई में तैयार किया गया है. इसका टीजर जारी किया है जो 30 सेकेंड का है. टीजर को बेहतरीन ढ़ंग से शूट किया गया है. डिजाइनर कपड़े में बैठे चिराग सफेद कुर्ता पहने हैं. हाथ में कलम है और सामने टेबल लैंप रखा है. LJP नेताओं के मुताबिक चिराग पासवान की इस फिल्म को बनाने के लिए मुंबई के एक नामी एजेंसी की सेवा ली गयी है. राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान फिल्मों में ही किस्मत आजमाने गये थे लेकिन वहां वे बुरी तरह से फ्लॉप होकर पिता की विरासत संभालने राजनीति में लौट आये. मुंबईया संपर्कों के सहारे ही उन्होंने ये फिल्म तैयार करायी है. 


फिलहाल चिराग पासवान अपनी पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले स्थापित करने की कवायद में लगे हैं. वे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले हैं. इस यात्रा के दौरान वे नीतीश कुमार का नाम लिये बगैर उन पर लगातार हमले कर रहे हैं. चिराग की यात्रा को लेकर ही ये वीडियो तैयार किया गया है जिसका टीजर रिलीज हुआ है. चिराग के एक करीबी ने बताया कि पूरा वीडियो जल्द ही रिलीज़ होगा. इस वीडिय़ो में चिराग ने सांसद के तौर पर जो काम किये हैं उनका भी लेखा जोखा होगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें