ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

चिराग ने नीतीश को भेज डाले 119 पत्र, अन्य राज्यों में फंसे 34 सौ से ज्यादा बिहारियों तक मदद पहुंचाने की अपील

DELHI : बिहार के बाहर अन्य राज्य में फंसे बिहारियों उत्तर के राहत और मदद पहुंचाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 119 पत्र लिख

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : बिहार के बाहर अन्य राज्य में फंसे बिहारियों उत्तर के राहत और मदद पहुंचाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 119 पत्र लिख डाले हैं। पासवान ने अन्य प्रदेशों में फंसे 3453 बिहारियों की लिस्ट के साथ नीतीश कुमार को यह पत्र भेजे हैं। चिराग ने मांग की है कि राज्य सरकार तुरंत बिहारियों तक मदद पहुंचाए। 


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों की स्थिति से अवगत कराया है। साथ ही साथ इन सभी पत्रों को दिल्ली स्थित बिहार भवन भी भेज दिया है ताकि बिहारियों तक मदद पहुंचाई जा सके। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को भी अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों तक मदद पहुंचाने के लिए उनकी पूरी लिस्ट भेज दी है। चिराग पासवान का कार्यालय लगातार बिहारियों तक राहत और मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि जहां कहीं भी बिहारी मुश्किल में फंसे हो कोरोना संकट के बीच उनकी मदद करें। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिराग पासवान की तरफ से जो पत्र भेजा गया है उसमें गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, दमन, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में फंसे बिहारियों पूरी लिस्ट दी गई है।

टैग्स