ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

चिराग की पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई टीम का किया एलान, पासवान जाति से आने वाले तीन चेहरों पर भरोसा

PATNA : मीडिया में अपनी पार्टी की पतली हालत देखकर पिछले दिनों चिराग पासवान ने प्रवक्ताओं की टीम भंग कर दी थी। चिराग पासवान मीडिया कवरेज को लेकर नाराज थे लिहाजा उन्होंने प्रदेश अध्य

चिराग की पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई टीम का किया एलान, पासवान जाति से आने वाले तीन चेहरों पर भरोसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मीडिया में अपनी पार्टी की पतली हालत देखकर पिछले दिनों चिराग पासवान ने प्रवक्ताओं की टीम भंग कर दी थी। चिराग पासवान मीडिया कवरेज को लेकर नाराज थे लिहाजा उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को निर्देश दिया कि प्रवक्ताओं की टीम भंग कर दी जाए लेकिन अब एक बार फिर से प्रवक्ताओं की नई टीम बना दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने नई टीम का ऐलान किया है। इस नई टीम में कुल 8 प्रवक्ता बनाए गए हैं। इसके अलावा ऐसे प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो प्रिंट मीडिया का कामकाज देखेंगे। राजू तिवारी ने जो सूची जारी की है उसमें राजेश भट्ट को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।


इसके अलावा प्रोफेसर विनीत सिंह, जितेंद्र यादव, देवजानी मित्रा और नवल शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम में तीन चेहरे ऐसे हैं जो पासवान जाति से आते हैं। इनमें अनुपम पासवान, दिनेश पासवान और कैप्टन नंद कुमार पासवान का नाम शामिल है। प्रिंट मीडिया के प्रभारी के तौर पर निशांत मिश्रा और कुंदन पासवान को जिम्मेदारी दी गई है।


पिछले दिनों मीडिया कवरेज को लेकर नाराज चिराग पासवान की बहस पार्टी के प्रवक्ता चंदन सिंह से हो गई थी। इसके बाद चंदन सिंह को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया और प्रवक्ताओं की टीम भंग कर दी गई लेकिन अब इस टीम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा चेहरे पासवान जाति से आने वाले नेताओं की है।

टैग्स