ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

चिराग के लेटर का नीरज कुमार ने दिया जवाब, बोले- रूम में बैठकर हकीकत पता नहीं चलेगी, गांव घूमिये

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगातार यह कयास मजबूत हो रहे हैं कि एनडीए का टूटना तय है. बीजेपी-जेडीयू के सहयोगी लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की नीतीश कुमार से ठनी हुई है

चिराग के लेटर का नीरज कुमार ने दिया जवाब, बोले- रूम में बैठकर हकीकत पता नहीं चलेगी, गांव घूमिये
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगातार यह कयास मजबूत हो रहे हैं कि एनडीए का टूटना तय है. बीजेपी-जेडीयू के सहयोगी लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की नीतीश कुमार से ठनी हुई है और वो नीतीश पर हमले बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. एससी-एसटी को लेकर बिहार सरकार के फैसले पर चिराग पासवान ने एक लेटर बम फोड़ा जिसके बाद एनडीए में बवाल बढ़ गया है.


बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने चिराग पासवान को जवाब दिया है. फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के मामले में बिहार सरकार ने जो काम किया है उसका राष्ट्रीय औसत देख लें. बिहार के हर जिले में अनुसूचित जाति-जनजाति का थाना है. हम घोषणा नहीं करते सीएम नीतीश कुमार ऐसे राजनेता हैं जो कमिटमेंट करते हैं. हमने कहा था कि हम बिजली पहुंचाएंगे, काम के नाम पर नीतीश कुमार का मुकाबला देशभर में नहीं है. 


कोरोना के मामले में भी नीतीश कुमार ने काम किया है उसकी तुलना दूसरे राज्यों से कर लें. रूम में बैठकर सच्चाई पता नहीं चलेगी. हम जो कहते हैं, वो करते हैं हमारे नेता घोषणा पत्र वाले नहीं हैं. 


आपको बता दें कि बिहार सरकार ने यह फैसला किया है कि एससी-एसटी वर्ग से आने वाले किसी की हत्या होती है तो सरकार परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी. लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने बकायदा सीएम नीतीश कुमार को एक चिट्ठी लिखी और इस फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि अब तक एससी-एसटी वर्ग से आने वाले जितने लोगों की हत्याएं हुई हैं, बिहार सरकार उन सभी लोगों के परिवार के सदस्य को नौकरी दें. चिराग पासवान ने यह भी मांग की कि ऐसी हत्याओं के जितने मामले लंबितहैं, उसका स्पीडी ट्रायल होना चाहिए, नहीं तो बिहार के लोग इसे चुनावी घोषणा हीं समझेंगे.