ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चिराग ने हाजीपुर सीट से खुद के नाम का किया एलान, जानिए बाकी के 4 सीटों को लेकर क्या बोला

DELHI : लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लोजपा रामविलास ने एक सीट पर अपना पहला कैंडिडेट तय कर लिया है। इस बात का एलान खुद आज चिर

चिराग ने हाजीपुर सीट से खुद के नाम का किया एलान, जानिए बाकी के 4 सीटों को लेकर क्या बोला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लोजपा रामविलास ने एक सीट पर अपना पहला कैंडिडेट तय कर लिया है। इस बात का एलान खुद आज चिराग पासवान ने किया है। चिराग ने कहा कि - आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य 400 पार है। उन्होंने कहा कि वह हर चुनौती के लिए तैयार हैं। 


वहीं, चिराग ने खुद की पार्टी के बाकी चार कैंडिडेट को लेकर कहा कि- अन्य चार सीटों पर  प्रत्याशी कौन होगा इस पर अभी तय नहीं हुआ है। इसको लेकर  वह 4-5 दिन में घोषणा कर देंगे। चिराग पासवान कहा कि समय की कसौटी पर किसी के साथ गलत नहीं होता है। राजनीति में सीट बांटने का सबसे बड़ा आधार जनाधार होता है। 


इसके अलावा चाचा पशुपति पारस को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि - वे एनडीए के साथ रहेंगे या नहीं यह फैसला उन्हें लेना है। उन्हें तय करना है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के 400 पार सीटें हासिल करने की राह में रोड़ा बनेंगे या नहीं। क्योंकि पशुपति पारस ने कहा था कि वह आखिरी सांस तक पीएम मोदी के साथ रहेंगे। चिराग ने कहा कि अगर चाचा हाजीपुर से उनके खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो वह हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार हैं।


उधर, चिराग से जब नीतीश कुमार से नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- मैंने हमेशा उन्हें हमारे सीएम कहकर पुकारा है। आज पीएम मोदी जी के लिए हम सब एक मंच पर हैं। वैसे भी मेरा मानना है कि गठबंधन तभी सफल होगा जब बड़ी सोच रखेंगे। मुझे तो पीएम का हनुमान कहा जाता है, सोचिए वो नाम मेरे लिए कितना बड़ा है। उस नाम को लेकर दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं।