ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

चारा घोटाला मामले में आज होगी लालू यादव की पेशी, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई; 76 लोगों की हो चुकी है गवाही

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ आज चारा घोटाला मामले में सुनवाई होनी है। राजधानी पटना की सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई कोर्ट में लालू यादव के मामले में सुनवाई होगी। ऐसा अ

चारा घोटाला मामले में आज होगी लालू यादव की पेशी, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई; 76 लोगों की हो चुकी है गवाही
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ आज चारा घोटाला मामले में सुनवाई होनी है। राजधानी  पटना की सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई कोर्ट में लालू यादव के मामले में सुनवाई होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लालू इस दौरान सशरीर कोर्ट में मौजूद रहेंगे। इससे पहले इस मामले में 19 सितंबर को सुनवाई हुई थी। इस दिन भी लालू यादव कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए थे। हालांकि, वह थोड़ी देर में ही वहां से निकल गए थे।


दरअसल, चारा घोटाले के आरसी 63 ए 1996 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद आर के राणा, फूलचंद सिंह, नौकरशाह बैक जूलियस और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा समेत 22 लोगों पर आरोप गठित हुए थे। इसके बाद इस मामले में लगातार सीबीआई कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। इस मामले में अबतक 76 लोगों की गवाही भी हो चुकी है। इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत कुल 44 लोगों पर चार्जशीट भी दायर की थी। हालांकि, इसमें 22 लोगों की मृत्यु के कारण ट्रायल बंद कर दिया गया है।


मालूम हो कि, चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा भी हो चुकी है। लेकिन आरसी 63 ए 1966 का अंतिम केस के कारण सुनवाई अभी जारी है। भागलपुर बांका के उप कोषागार से फर्जी विपत्र के आधार पर 46 लाखरुपए की अवैध निकासी की गई थी। इसी मामले को लेकर बुधवार 27 सितंबर को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होनी है। लालू इस पेशी के दौरान कोर्ट में खुद मौजूद रह सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से लालू प्रसाद यादव के पेशी होने की जानकारी नहीं दी गई है।


आपको बताते चलें कि , लैंड फॉर जॉब्स मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव पर केस चलेगा। CBI को केंद्र सरकार से इसकी इजाजत मिल चुकी है। एक महीने पहले CBI ने केंद्र से लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी। CBI ने आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कथित लैंड फॉर जॉब्स केस में ताजा आरोप पत्र के संबंध में गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।