ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

छपरा कांड पर गिरिराज का बिहार सरकार पर हमला, कहा - अंधे और बहरे हुए नीतीश, राजद के लोग भी हुए गूंगे

PATNA : बिहार का छपरा जिला इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इसका मुख्य वजह कोई बड़ा शुभ काम नहीं,बल्कि यहां जहरीली शराब के कारण बहुतरे संख्या में हुई लोगों कि मौत है। बिहार

छपरा कांड पर गिरिराज का बिहार सरकार पर हमला, कहा -  अंधे और बहरे हुए नीतीश, राजद के लोग भी हुए गूंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार का छपरा जिला इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इसका मुख्य वजह कोई बड़ा शुभ काम नहीं,बल्कि यहां जहरीली शराब के कारण बहुतरे संख्या में हुई लोगों कि मौत है। बिहार के इस जिले में अबतक जहरीली शराब के सेवन से 53 लोगों कि मौत हो चुकी है। यहांसबसे ज्यादा मौत मशरख में हुई है। जिसके बाद बिहार कि सियासत गर्म हो गई है। इसको लेकर भाजपा के नेता सत्तारूढ़ पार्टी पर जोरदार हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि, इसको लेकर सारी जिम्मेदारी खुद सीएम के ऊपर हैं, लेकिन वो इसे अपनी गलती मान ही नहीं रहे। 


दरअसल, छपरा के इसुआपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 53 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग काफी सहमें हुए हैं। उनका कहना है कि यहां कोरोना से भी ज्यादा भयावह स्थिति बनी हुई है। इसके बाद इसको लेकर पीड़ित परिवार से मिलने बिहार विधानसभा और विधान परिषद् के नेता विपक्षी दल विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी छपरा पहुचें। वही, अब भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री सह बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने इस मामले पर ट्विट करते हुए नीतीश कुमार और राजद पर जोरदार हमला बोला है। 


केंद्रीय मंत्री ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, 'सांसों का सौदा करते हुए सत्ता के सौदागर के पास सहानुभूति का एक शब्द नहीं है। सत्ता के लिए नीतीश कुमार अंधे-बहरे हो गए हैं और राजद के साथी गूंगे हो गए हैं।'दरअसल, इनका यह पूरा ट्विट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर दिए गए बयान की जो पिएगा वो मरेगा पर हैं। गिरिराज सिंह का कहना है कि, नीतीश कुमार को इस घटना को लेकर सहानुभूति प्रकट करना चाहिए। 


गौरतलब हो कि, बिहार के छपरा में ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 53 लोगों मौतें हो गई है। एक साथ 53 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। बिहार में चल रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खुद सीएम नीतीश इस मामले को लेकर भाजपा के ऊपर जमकर बरसे हैं।