ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

चंद्रशेखर और केके पाठक विवाद पर बोलीं राबड़ी, सब ठीक है..कोई गड़बड़ नहीं है

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक के विवाद पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने कहा

चंद्रशेखर और केके पाठक विवाद पर बोलीं राबड़ी, सब ठीक है..कोई गड़बड़ नहीं है
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक के विवाद पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि इससे महागठबंधन की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बीजेपी और मीडिया के लोगों ने इसे खबर बना डाला है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सरकार के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। इस मामले का किसी तरह का असर सरकार पर नहीं पड़ेगा। 


पटना में पत्रकारों ने राबड़ी देवी से पूछा कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर नाराज चल रहे हैं इस पर क्या कहेंगी। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि चंद्रशेखर सरकार के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। पार्टी थोड़े नाराज है..सरकार थोड़े नाराज हैं..मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़े नाराज है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बैठक किये हैं सब ठीक है कोई गड़बड़ नहीं है। 


बता दें कि शिक्षा विभाग में मंत्री और अधिकारी के बीच विवाद को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आए जिसके बाद सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई गयी। बैठक में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मौजूद रहे।


दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शिक्षा विभाग के अपर सचिव के कामकाज पर सवाल उठाते हुए पीत पत्र लिखा था। इस पीत पत्र में आरोप लगाया गया था कि बिना मंत्री से बातचीत किए विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक फैसले ले रहे हैं, जिससे सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से मंत्री के पीत पत्र का जवाब देते हुए केके पाठक ने चंद्रशेखर के आप्त सचिव पर ही सवाल उठा दिया और शिक्षा विभाग में उनकी एंट्री पर रोक लगा दिया। इस विवाद ने सियासी रूप ले लिया है और सरकार की खूब फजीहत हो रही है।


शिक्षा मंत्री और विभागीय सचिव के बीच छिड़े संग्राम को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई। सीएम आवास एक अणे मार्ग पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव के के पाठक को बुलाया गया। इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री बीजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।


बैठक में चंद्रशेखर और केके पाठक के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई। हालांकि बैठक के बाद मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षा विभाग के डेवलपमेंट को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। केके पाठक मुख्यमंत्री आवास से मौजूद थे या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पीत पत्र विवाद पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे अभी इसकी समीक्षा कर रहे हैं।