ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

चंडीगढ़ में BJP ने किया खेला, मिलकर भी हारे AAP और कांग्रेस

DESK : अभी बिहार में खेला किए हुए भाजपा को एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और अब चंडीगढ़ में भी खेला कर दिया गया है। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा के उम्मीद

चंडीगढ़ में BJP ने किया खेला, मिलकर भी हारे AAP और कांग्रेस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : अभी बिहार में खेला किए हुए भाजपा को एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और अब चंडीगढ़ में भी खेला कर दिया गया है। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने बड़ा उलटफेर करते हुए यह जीत हासिल की है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को कांग्रेस का भी समर्थन हासिल था। फिर भी उनकी हार हुई है। ऐसे में चुनाव में भाजपा ने बड़ा खेल करते हुए यह सीट अपने नाम कर ली है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  इस चुनाव में मनोज कुमार को 16 वोट मिले. वहीं आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किया. वहीं 8 वोट कैंसिल कर दिया गया। शुरुआत में मेयर पद के लिए वोटिंग हुई और अब वोटों की गिनती के बाद सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। 


वहीं,  मेयर चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। समझौते के तहत AAP ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया, जबकि कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर मेयर पदों के लिए अपने उम्मीवार चुनावी मैदान में उतारे। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए 18 जनवरी को वोटिंग होने वाली थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे छह फरवरी तक के लिए टाल दिया था।  


इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। चुनाव टालने के प्रशासन के आदेश पर कांग्रेस और AAP के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया था। हाई कोर्ट ने कड़ी सुरक्षा के बीच 30 जनवरी को वोटिंग कराने के निर्देश दिए. आप ने मेयर चुनाव में बीजेपी पर धांधली के आरोप लगाए हैं।