ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

CBI रेड पर बोले तेजस्वी..मेरी छवि खराब करने की कोशिश

PATNA: दो दिनों से लगातार हो रही सीबीआई की कार्रवाई के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सामने आये हैं। राजद प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव न

CBI रेड पर बोले तेजस्वी..मेरी छवि खराब करने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: दो दिनों से लगातार हो रही सीबीआई की कार्रवाई के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सामने आये हैं। राजद प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।


उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सीबीआई के प्रति अब लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। सीबीआई पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि 15 साल के बाद सीबीआई की नींद खुली है। जिस दिन बहुमत सिद्ध करना था उसी दिन सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी की। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।


तेजस्वी ने कहा कि यूपीए-1 में जब लालू यादव रेल मंत्री थे तब 2009 में 90 हजार का मुनाफा दिया और सीबीआई ने 18 मई 2022 को केस दर्ज किया और कल रेड किया। कुछ मीडिया हाउस के माध्यम से बताया जा रहा है की "अर्बन क्विट" नाम से एक मॉल का निर्माण चल रहा है। जिसमें तेजस्वी यादव का हिस्सेदार है तो हमने पता किया तो जो कंपनी इस मॉल का निर्माण कर रहे हैं वो व्हाइट लाइन कॉरपोरेशन लिमिटेड नमक कंपनी इसका निर्माण करा रही है। नवदीप,अतम प्रकाश के नाम से शेयर हैं। अगर मैं इस कंपनी का डायरेक्टर या शेयर होल्डर हूं तो मेरा नाम कहां हैं।


देश की सबसे बड़ी एजेंसी के जांच में गलती कैसे होती हैं, सीबीआई वाले गए थे मेरा नोट पकड़ने गए थे और मैने बीजेपी वालों का ही नोट पकड़ लिया। इसलिए मैने कहां की बीजेपी के तीन जमाई सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स है। अब मैंने क्लियर कर दिया तो क्या अब सीबीआई बीजेपी वालों पर मुकदमा दर्ज करेंगे। 2005 में जिसकी नौकरी हुई वो जमीन 2015 में बेच रहे हैं। उनके ऊपर भी रेड किया जा रहा है और उन्हें डराया जा रहा है कि लालू यादव से संबंध रखोगे तो गिरफ्तार हो जाओगे और लालू यादव को भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही हैं। 


तेजस्वी ने पूछा कि सीबीआई यह खुलासा करे की कल की रेड में उन्होंने तेजस्वी यादव के नाम पर क्या कुछ पाया है। यदि मेरे नाम से एक भी कागजात हैं तो उसे सार्वजनिक कीजिए। तेजस्वी ने कहा कि नुकसान में चल रही रेलवे को लालू यादव ने मुनाफा कराया। जो रेलवे को मुनाफे में लाया उसे ही फंसाया जा रहा है जबकि जो लोग रेलवे को बेच रहे हैं उन पर मुकदमा होना चाहिए था। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई वाले जांच के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और मारपीट भी कर रहे हैं। सभी महागठबंधन के नेताओ को जेल में बंद कर दो, हम लोग बीजेपी के जमाइयों से लड़ लेंगे।


बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है और ये अब अकेले रह गए हैं। 2024 के चुनाव में 40 के 40 सीट महागठबंधन के पास आयेगी। बीजेपी वाले अपना नाटक दिखा रही है,उसका जवाब बिहार के जनता जवाब देगी। "ई बिहार ह, इहां सब कुछ के हिसाब होला"