ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कैबिनेट विस्तार के बाद बोले मांझी, एक अणे मार्ग में पहले अपराधी शरण लेते थे, लेकिन अब नीतीश राज में ऐसा नहीं होता

PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। कैबिनेट के विस्तार के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का बड़ा बयान

कैबिनेट विस्तार के बाद बोले मांझी, एक अणे मार्ग में पहले अपराधी शरण लेते थे, लेकिन अब नीतीश राज में ऐसा नहीं होता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। कैबिनेट के विस्तार के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। मांझी ने जंगलराज पर हमला बोलते हुए कहा कि एक अणे मार्ग में पहले उन लोगों का शरण होता था जो क्राइम करते थे लेकिन नीतीश राज में यह सब बात नहीं है। 


मांझी आगे कहते हैं कि नीतीश जी और तेजस्वी जी एक साथ चल रहे हैं तो बदनामी सहने की बात नहीं करेंगे। निश्चित रूप से जब क्राइम होगा तो कार्रवाई भी होगी। बिहार में लॉ एन्ड ऑडर अब ठीक होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन बेहतर काम करेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनना बेहद जरूरी था।


जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थायित्व वाली सरकार बनी है। नीतीश कुमार बेरोजगारी दूर करने का काम करेंगे। हमलोग 2024 और 2025 को देखते हुए बिहार में बेहतर ढंग से काम करेंगे। प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं बनेंगे यह नीतीश कुमार पर निर्भर हैं लेकिन पीएम पद के लिए वे बेहतर उम्मीदवार हैं। 



टैग्स