ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बुलडोजर को लेकर बिहार में फिर गर्म हुई सियासत, तेजप्रताप ने पीएम पर बोला हमला तो BJP-JDU ने तेज ब्रदर्स को घेरा

DESK : बिहार की सियासत में बुलडोजर को लेकर एक बार फिर राजनीत गर्म हो गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी समेत अन्य राज्यों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। ऐसे में बुलडोजर को

बुलडोजर को लेकर बिहार में फिर गर्म हुई सियासत, तेजप्रताप ने पीएम पर बोला हमला तो BJP-JDU ने तेज ब्रदर्स को घेरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बिहार की सियासत में बुलडोजर को लेकर एक बार फिर राजनीत गर्म हो गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी समेत अन्य राज्यों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। ऐसे में बुलडोजर को लेकर पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के बाद अब उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर इसका विरोध जताया है।


तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है और ट्वीट के साथ हैशटैग Stoppbulldozinghouses शेयर किया है। इस ट्वीट के बाद भाजपा और जदयू ने तेजप्रताप यादव पर जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने तेजप्रताप पर हमला बोलते हुए कहा है कि ज्ञान के अभाव में जो लोग अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं, वे समाज में दया के पात्र होते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं जदयू ने कहा है कि तेज ब्रदर्स पहले भी पीएम और सीएम पर इस तरह के बयान देते रहे हैं। पीएम भले किसी दल से जुड़े हों लेकिन वे देश के प्रधानमंत्री हैं।


गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने बुलडोजर पर तंज कसते हुए कहा था कि चीन ने हमारी सीमा में दो गांव बसा लिए लेकिन बुलडोजर तो दूर इनकी हिम्‍मत नहीं कि उसके बारे में दो शब्‍द भी बोल सकें। बुलडोजर सिर्फ जाति-धर्म देखकर ही चलाएंगे, या राष्‍ट्र की एकता, अखंडता व संविधान की भी चिंता करेंगे। अगर अवैध निर्माण है तो इतने वर्षों तक शासन-प्रशासन क्‍या कर रहा था।