ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

BSSC पेपर लिक मामले में RCP का बड़ा खुलासा, बोले ... नीतीश कुमार की फोटो लगाकर पदाधिकारियों पर डालते हैं दवाब

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। इस बार जेडीयू के पूर्व ने

BSSC पेपर लिक मामले में RCP का बड़ा खुलासा, बोले ... नीतीश कुमार की फोटो लगाकर पदाधिकारियों पर डालते हैं दवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। इस बार जेडीयू के पूर्व नेता ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा और पेपर लिक मामले को लेकर हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने पेपर लिक मामले को लेकर कहा कि, यह बिहार में बड़ी समस्या है। यहां परीक्षा में दूसरे लोग भी बैठ जा रहे हैं। सेंटर पर वो भी पकड़े जाते। सिस्टम में एक पारदर्शिता होती है। वो पारदर्शिता खत्म हो चुकी है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, गलत काम करने वाला नालंदा, गोपालगंज, बांका या कहीं का भी हो। इस मामले में सभी जांच एजेंसियों को लगाकर पता करना चाहिए। इन दिनों जितने लोगों ने नौकरी पाई है उन पर भी क्लोज वॉच होनी चाहिए। आजकल नीतीश कुमार की फोटो लगाकर पदाधिकारियों पर प्रभाव डालकर इस तरह के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी पर बिफरते रहते हैं, लेकिन उनको बिहार में रोजगार का हाल नहीं दिख रहा ही। बिहार के सीएम घोषणा करते हैं कि इतने लाख को रोजगार देंगे लेकिन हकीकत में क्या हालात हैं ये उनको नहीं दिख रहा क्या? ये पूरा का पूरा कमाई का धंधा बनता जा रहा है। इस तरह से रोजगार देंगे। 


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बिहार में खुलेआम कहा जाता कि इस पद के लिए इतना पैसा चल रहा है। इतने पैसे में ये पद मिल रहा है। ऐसे में क्या यह बात नीतीश कुमार को नहीं पता होगी।  यदि सही में उनको नहीं पता है तो इसका मतलब स्पष्ट है कि उनकी पकड़ ढीली पड़ी है।  पेपर लीक से जुड़ा कोई भी मामला आता है तो इसपर जितनी भी तरह की जांच एजेंसी है, उसे लगाकर इसके तह तक जाना चाहिए।  अगर एक भी मामले को छोड़ेंगे तो वो सबके लिए काल साबित होगा।