ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

BREAKING: सीएम नीतीश आज शराबबंदी कानून की करेंगे समीक्षा, सभी अधिकारी होंगे शामिल

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शराबबंदी कानून की आज फिर से समीक्षा करने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि CM नीतीश चल रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

BREAKING: सीएम नीतीश आज शराबबंदी कानून की करेंगे समीक्षा, सभी अधिकारी होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शराबबंदी कानून की आज फिर से समीक्षा करने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि CM नीतीश चल रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव शामिल होंगे। इसके अलावा सभी अधिकारी भी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। आपको बता दें कि 16 नवंबर के बाद आज पहली बार गहन समीक्षा होने वाली है।


बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये दावे करते हैं कि राज्यभर में कानून का सख्ती से पालन हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आए दिन ऐसी कई तस्वीरें सामने आ जाती है, जो शराबबंदी की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है। अब सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ आज यानी शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर शराबबंदी कानून को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं।


आज की होने वाली इस समीक्षा बैठक में मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारी भी शामिल होंगे। 16 नवंबर के बाद आज पहली बार गहन समीक्षा होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई अहम फैसला भी लिया जा सकता है।

टैग्स