ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

BPSC मास्टर माइंड पर JDU की सफाई, ना किसी को फंसते हैं और ना बचाते हैं

PATNA : बीपीएससी पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड शक्ति कुमार की गिरफ्तारी पर जेडीयू ने सफाई दी है। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाह ने कहा है कि हम न किसी को फंसाते हैं और ना बचाते हैं। उन

BPSC मास्टर माइंड पर JDU की सफाई, ना किसी को फंसते हैं और ना बचाते हैं
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA : बीपीएससी पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड शक्ति कुमार की गिरफ्तारी पर जेडीयू ने सफाई दी है। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाह ने कहा है कि हम न किसी को फंसाते हैं और ना बचाते हैं। उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर अपनी करनी से कहीं फंसता है तो कानून कार्रवाई करता है। इस मामले में भी निश्चित तौर पर कानून अपने हिसाब से काम करेगा। बता दें कि बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शुक्रवार को गया से शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तर शक्ति कुमार जेडीयू का नेता है और राजनीत में लंबे समय से सक्रिय रहा है।


उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार न किसी को फंसाती है और ना ही बचाती है। अगर गिरफ्तारी हुई है तो निश्चित तौर पर कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही संस्था तमाम चीजों को देखेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लोग दावा नहीं कर सकते हैं कि उसके संस्था में काम करने वाले सभी लोग ईमानदार और स्वच्छ हैं। कहीं भी कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी कर सकता है लेकिन पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


दरअसल, बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शुक्रवार को जिस शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया है वह जनता दल यूनाइटेड का नेता निकला है। शक्ति कुमार लंबे अरसे से पॉलिटिकली एक्टिव रहा है। उसका रिश्ता जेडीयू से है। पहले वह उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव रह चुका है। कुशवाहा की पार्टी का विलय हुआ तो इसके बाद उसने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। जेडीयू के कई बड़े नेताओं और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ उसकी तस्वीरें भी हैं। वह राजनीतिक तौर पर पूरी तरह सक्रिय था।


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शक्ति कुमार गया के डेल्हा में किराए के मकान में चलने वाले रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज का प्रिंसीपल है। इस कॉलेज की मान्यता साल 2018 में समाप्त हो चुकी है। बावजूद यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर पड़ता रहा है।  बीते 8 जून को बीपीएससी द्वारा आयोजित 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का सेंटर इस कॉलेज में पड़ा था। सुबह 10.30 बजे जैसे ही प्रश्नपत्र सेंटर पर पहुंचा शक्ति कुमार ने उसे मोबाइल से स्कैन कर कपिलदेव नामक शख्स को भेजा था जिसके बाद प्रश्नपत्र लीक हो गया था।


अब यह बात सामने आ रही है कि गया से गिरफ्तार बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले का मास्टरमाइंड शक्ति कुमार जेडीयू का नेता है। शक्ति कुमार पहले उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का प्रदेश संगठन सचिव था। रालोसपा के जेडीयू में विलय होने के बाद शक्ति कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी। ऐसी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें शक्ति कुमार जेडीयू के बड़े नेताओं के साथ दिख रहा है।