ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

बोचहां सीट से BJP की उम्मीदवारी पर हम पार्टी ने उठाए सवाल, भाजपा पर परंपराओं की अनदेखी का लगाया आरोप

PATNA: बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। मुकेश सहनी का कोई नोटिस लिये बग़ैर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर द

बोचहां सीट से BJP की उम्मीदवारी पर हम पार्टी ने उठाए सवाल, भाजपा पर परंपराओं की अनदेखी का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। मुकेश सहनी का कोई नोटिस लिये बग़ैर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। बोचहां उपचुनाव में BJP की उम्मीदवारी पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने सवाल उठाया है। हम पार्टी ने परंपराओं की अनदेखी का आरोप बीजेपी पर लगाया है।  


हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि परंपराओं की अनदेखी कर बीजेपी ने बोचहां से अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि बोचहां सीट VIP की थी ऐसे में उसी की उम्मीदवारी भी होनी चाहिए थी। ऐसे में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा अब विकासशील इंसान पार्टी के समर्थन में खड़ी हो गयी है। 


बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज एलान किया कि बेबी कुमारी बोचहां सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। बता दें कि इस सीट से मुकेश सहनी की पार्टी के विधायक मुसाफ़िर पासवान हुआ करते थे लेकिन उनके निधन से सीट ख़ाली हुई थी. चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव का एलान किया है।


बीजेपी ने इस सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है. बीजेपी के स्थानीय नेता पहले से ही कह रहे थे कि बोचहां से अपना उम्मीदवार उतारेंगे. उनका कहना था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सीटिंग विधायक बेबी कुमारी का टिकट काटकर वीआईपी को ये सीट दी थी. लेकिन मुकेश सहनी ने बीजेपी के साथ धोखाधड़ी की. ऐसे में अब उन्हें कोई मौक़ा नहीं दिया जायेगा. 

टैग्स