ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

BJP विधायकों के लिए शराब की दुकान खुलवाएंगी कांग्रेस की ये विधायक, नीतीश से पैरवी कर दिलाएंगी लाइसेंस

PATNA : बिहार में जहरीली शराब की वजह से हुई मौत को लेकर इस ठंडे के मौसम भी भी बिहार की राजनीतिक गलियारों में गर्माहट आ गई है। राज्य में पिछले दो दिनों से हर गली - चौक चौराहे पर इसी

BJP विधायकों के लिए शराब की दुकान खुलवाएंगी कांग्रेस की ये विधायक, नीतीश से पैरवी कर दिलाएंगी लाइसेंस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जहरीली शराब की वजह से हुई मौत को लेकर इस ठंडे के मौसम भी भी बिहार की राजनीतिक गलियारों में गर्माहट आ गई है। राज्य में पिछले दो दिनों से हर गली - चौक चौराहे पर इसी चीज़ की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। इसी कड़ी में अब बिहार की सत्ता में सहयोगी पार्टी के महिला विधायक ने अपने भी अंदाज में विपक्षी दल भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के नेता शराब का दूकान खोलने को लेकर बिहार से शराबबंदी हटाने की मांग कर्त रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं.


दरअसल, बिहार कांग्रेस के महिला विधायक नीतू सिंह ने कहा कि,बीजेपी के पास कोई मुद्दा बचा नहीं है, इसलिए वो लोग बेकार की बात को लेकर सदन में हंगामा मचा रहे हैं। उनको पहले यह सोचना चाहिए की जिस समय राज्य में शराबबंदी कानून आई थी तो भाजपा के लोग भी यह शपथ लिए थे कि, हमलोग न शराब पिएंगे न ही किसी को पीने देंगे तो फिर आज इस कानून को हटाने की मांग कटर रहे हैं। असल में उनलोगों को शराब बेचने का मन हैं।  यदि सही मैं वो लोग ऐसा सोचते हैं तो फिर वो लोग अपना नाम, पत्ता मुझे दें तो मैं उनकी इस मांग को लेकर सीएम के पास रखूंगी।  इसके साथ ही सदन के सभी मेंबर के नाम एक - एक शराब की दूकान खुलवा दूंगी। हलांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह मांग सिर्फ और सिर्फ भाजपा के लिए होगी। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि , भाजपा के लोग का काम सिर्फ बेकार का हल्ला करना है। ये लोग को कोई काम नहीं रह गया है। उनको अपना प्रदेश नहीं दिखता हैं जहां उनके पार्टी के सीएम हैं। गुजरात और उत्तर प्रदेश में ही जहरीली शराब से मौत हो रही है, उनपर ये लोग चुप्पी साध लेते हैं। लेकिन, वो लोग एक समझ लें की हमारी गठबंधन में शराबबंदी कानून सफल होगी, हमलोग किसी भी सूरत में इस कानून को वापस नहीं लेने वाले हैं।