ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

BJP के जंगलराज कहने पर बोले श्रवण कुमार..यह दृष्टिदोष है, उनका कोई दोष नहीं..बिहार से ज्यादा भाजपा शासित प्रदेशों में क्राइम

PATNA: बिहार में क्राइम की घटनाओं को लेकर BJP लगातार हमलावर है। आए दिन जंगलराज रिटर्नस की बात की जाती है। बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार जंगलराज कहे जाने पर बिहार के मंत्री श्रवण

BJP के जंगलराज कहने पर बोले श्रवण कुमार..यह दृष्टिदोष है, उनका कोई दोष नहीं..बिहार से ज्यादा भाजपा शासित प्रदेशों में क्राइम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में क्राइम की घटनाओं को लेकर BJP लगातार हमलावर है। आए दिन जंगलराज रिटर्नस की बात की जाती है। बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार जंगलराज कहे जाने पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिदोष है, उनका कोई दोष नहीं..भाजपा शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा क्राइम की घटनाएं हो रही है। कोई भी राज्य या देश क्राइम फ्री नहीं है। बिहार से ज्यादा क्राइम तो यूपी और एमपी में हो रहा हैं। यही नहीं बीजेपी शासित प्रदेशों में भी सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही है।


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। जो कानून को हाथ में लेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। जब तक बीजेपी साथ थी तब क्राइम ग्राफ सही था आज अगल होने के बाद क्राइम की चिंता बीजेपी करने लगी है। अभी तो अलग हुए 15 दिन भी नहीं हुए हैं बीजेपी को जंगलराल झलकने लगा है। 15 दिन में बीजेपी को सब कुछ खराब लगने लगा। मैं समझता हूं दृष्टिदोष है उनका कोई दोष नहीं। 


उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय से सचेत हो गये। भीतर से नीतीश जी को खोखला करने का काम हो रहा था। लेकिन उन्हें इस बात का पता चल गया कि बीजेपी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। समय से पहले सचेत होकर नीतीश कुमार ने जवाब दिया। नीतीश जी बीजेपी से निकल चुके हैं अब बड़ा खेला होगा। भाजपा मुक्त भारत बनाने पर काम चल रहा है।


बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बिहार से ज्यादा क्राइम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हो रहा है। भाजपा पहले अपने शासित राज्य को देख लें फिर बिहार की बात करें। सरकार बदले 15 दिन भी नही हुये और भाजपा को यहां जंगल राज्य दिखने लगा है। ये भाजपा का दृष्टि दोष है। 


भाजपा नीतीश कुमार की छवि बर्बाद कर रही थी और अब नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं बिहार से बाहर निकल कर राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं तो भाजपा डर रही है कि कोई बड़ा खेला तो नहीं होगा। नीतीश कुमार तमाम विपक्षी दल के नेताओं से मिल रहे हैं और उन सभी से मुलाकात के बाद भाजपा मुक्त देश का निर्माण करेंगे।


संजय जयसवाल द्वारा दिए गए बयान कि अररिया और किशनगंज में सबसे ज्यादा बच्चा पैदा होता है पर श्रवण कुमार ने कहा कि किस राज्य में और किस जिले में जनसंख्या नहीं बढ़ रहे जनसंख्या नियंत्रण के लिए हमें अपनी बेटियों को ज्ञानवान बनाना होगा।

टैग्स