ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BJP नेताओं के आरोपों का तेजस्वी ने दिया जवाब, कहा- नेगेटिव पॉलिटिक्स और अफवाह फैलाने वाले ये लोग हैं, जनता सब देख रही है

PATNA: पटना में कल विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। बीजेपी नेताओँ का दावा है कि लाठीचार्ज की घटना में जहानाबाद के महामंत्री विजय सि

BJP नेताओं के आरोपों का तेजस्वी ने दिया जवाब, कहा- नेगेटिव पॉलिटिक्स और अफवाह फैलाने वाले ये लोग हैं, जनता सब देख रही है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में कल विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। बीजेपी नेताओँ का दावा है कि लाठीचार्ज की घटना में जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गयी है। भाजपा के नेताओं का यह भी आरोप है कि भाजपा नेता की हत्या सरकार ने करवाया है। बीजेपी के इन आरोपों को खारिज करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा भाजपा नेगेटिव पॉलिटिक्स और अफवाह फैलाने का काम कर रही है। लेकिन देश की जनता सब देख रही है।


उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता की मौत के लिए ये लोग सरकार को कसूरवार ठहरा रहे हैं। जबकि पटना पुलिस ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। अब सारी चीजें सामने आ गयी है। मृतक विजय सिंह के साथ में जो थे उन्होंने सारी बातें स्पष्ट कर दी है कि जिस वक्त लाठीचार्ज हुआ उस समय वे विजय सिंह के साथ छज्जूबाग में थे। तेजस्वी ने बताया कि विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लाल मिर्ची का बोरा फेंका गया। उन्होंने कहा कि उन्ही लोगों से पूछिए की लाल मिर्च कहां से आया? 


तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग नेगेटिव पोलिटिक्स करने में माहिर हैं। बीजेपी वाले जब बिहार सरकार पर इस तरह का आरोप लगा सकते हैं तब किसान आंदोलन के दौरान हुए किसानों की मौत और मणिपुर हिंसा की घटना का आरोप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर लगना चाहिए कि नहीं? 


तेजस्वी ने कहा कि इस तरह की राजनीति देश के सेहत के लिए ठीक नहीं है। कितने लोग किसान आंदोलन में मारे गये थे उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?  विपक्ष ने तो इस तरह का आरोप कभी नहीं लगाया था जो आरोप आज बीजेपी लगा रही है। आरोप लगाना बहुत आसान है लेकिन आरोप को साबित करना बेहद मुश्किरल है। इसलिए बीजेपी वालों को सोच समझकर आरोप लगाना चाहिए। वही मानसून सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि चार दिन मानसून सत्र चलने का क्या फायदा हुआ? विपक्ष यदि डिबेट करते यदि कोई खामियां होती तो बताते उसका जबाव दिया जाता। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता