ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

BJP नेता रितुराज सिन्हा ने पंडालों में की पूजा-अर्चना, युवाओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

PATNA : शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन है। नवरात्र के सातवें दिन आज सभी पूजा पंडालों में देवी की प्रतिमा के पट खुल गए हैं। राजधानी पटना में भी महासप्तमी की पूजा की रौनक देखने को म

BJP नेता रितुराज सिन्हा ने पंडालों में की पूजा-अर्चना, युवाओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन है। नवरात्र के सातवें दिन आज सभी पूजा पंडालों में देवी की प्रतिमा के पट खुल गए हैं। राजधानी पटना में भी महासप्तमी की पूजा की रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में बीजेपी के युवा नेता रितुराज सिन्हा ने आज पटना के पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान रितुराज सिन्हा ने देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना भी की। 


बीजेपी के राष्ट्रीय युवा नेता रितुराज सिन्ह ने आज पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के करनौती, रानीसराय, बख्तियारपुर, रबाईच, सालिमपुर, नरौली, सैदपुर, रुकुनपुरा, बैकठपुर और हरिदास बिगहा के पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने कई पूजा पंडालों में देवी की आरती भी उतारी। नवरात्र के मौके पर रितुराज सिन्हा ने कहा कि माता दुर्गे देश और बिहारवासियों के लिए स्वास्थ और समृद्ध लाएं, वह यही कामना कर रहे हैं। 


पूजा पंडालों का भ्रमण करने के दौरान रितुराज सिन्हा का हर जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खासकर युवाओं ने बख्तियारपुर फोर लाइन पर माला, गुलदस्ता और माता की चुनरी से रितुराज सिन्हा का स्वागत किया।

टैग्स