ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BJP नेता की मौत पर बोले पटना SSP राजीव मिश्रा, अभी मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती

PATNA: पटना में बीजेपी नेताओं के ऊपर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना में एक भाजपा नेता की मौत हो गयी है। खुद बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह क

BJP नेता की मौत पर बोले पटना SSP राजीव मिश्रा, अभी मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में बीजेपी नेताओं के ऊपर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना में एक भाजपा नेता की मौत हो गयी है। खुद बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि की है। वही पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बीजेपी नेता की मौत पर कहा कि अभी मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती है। 


पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि छज्जूबाग में अचेत अवस्था में विजय कुमार सिंह मिले थे। अभी पीएमसीएच के आईसीयू में विजय कुमार सिंह भर्ती हैं। उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अभी विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती है। एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। 


बता दें कि लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गयी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन-फानन में उन्हें बैंक रोड स्थित तारा नर्सिंग होम में ले जाया गया था लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने विजय कुमार सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया। 


बीजेपी नेता व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि की है। वही बीजेपी के कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है। कहा है कि नीतीश कुमार की तानाशाही आज साफ देखने को मिली है। बीजेपी नेता तारकिशोर ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने पूर्व नियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा भाजपा मोर्चे के साथ आई बिहार की जनता को पीटना शुरू किया है। हमारे कई नेता एवं कार्यकर्तां घायल है । एक -एक लाठी का जवाब बिहार की जनता जरुर देगी । बदलाव तय है।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता