ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP ने सच्चिदानंद राय को पार्टी ने निकाला, सांसद छेदी पासवान के बेटे को भी किया निष्कासित

PATNA : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ी ख़बर भारतीय जनता पार्टी के अंदर खाने से आ रही है। बीजेपी ने अपने दो बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।<br

BJP ने सच्चिदानंद राय को पार्टी ने निकाला, सांसद छेदी पासवान के बेटे को भी किया निष्कासित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ी ख़बर भारतीय जनता पार्टी के अंदर खाने से आ रही है। बीजेपी ने अपने दो बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


पूर्व एमएलसी सच्चिदानंद राय को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही सांसद छेदी पासवान के बेटे रवि शंकर पासवान को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


सच्चिदानंद राय को पार्टी ने पहले ही विधान परिषद चुनाव में बेटिकट कर दिया था। सच्चिदानंद राय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सारण स्थानीय कोटे की सीट पर उम्मीदवार हैं और पार्टी ने इन्हे दल विरोधी गतिविधि के श्रेणी में मानते हुए निष्कासन का आदेश जारी किया है।


 प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने जो पत्र जारी किया है उसके मुताबिक सच्चिदानंद राय को पार्टी की छवि धूमिल करने और अनुशासन तोड़ने का आरोपी पाते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।


उधर सासाराम से बीजेपी के सांसद छेदी पासवान के बेटे रवि शंकर पासवान को भी दल से बाहर कर दिया गया है। रवि शंकर पासवान लोक जनशक्ति पार्टी हैं। लोजपा रामविलास के टिकट पर एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भी पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण दल से बाहर किया गया है।

टैग्स