ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

BJP की पांचवी सूची जारी, कंगना रनौत को मंडी से चुनाव मैदान में उतारा

DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। बिहार के 3 सांसदों का नाम काट दिया गया है। वही बीजेपी ने फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल

BJP की पांचवी सूची जारी, कंगना रनौत को मंडी से चुनाव मैदान में उतारा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। बिहार के 3 सांसदों का नाम काट दिया गया है। वही बीजेपी ने फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। इस बार सबसे बड़ा नाम उम्मीदवार के रूप में कंगना रनौत का सामने आया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि वह पार्टी में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। वह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। 


वही टेलिविजन के सुपरहिट धारावाहिक रामायण के श्रीराम अरुण गोविल को भी बीजेपी ने चुनाव के मैदान में उतारा है। उन्हें मेरठ से टिकट दिया गया है। वही वरुण गांधी का टिकट पीलीभीत से बीजेपी ने काट दिया है। बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट में बिहार के तीन सांसदों का टिकट कट गया है। बक्सर से अश्विनी चौबे के बदले मिथलेश तिवारी, मुज़फ़्फ़रपुर से अजय निषाद के बदले राजभूषण निषाद और सासाराम से छेदी पासवान के बदले शिवेश राम को टिकट दिया गया है। 


पश्चिम चंपारण-डॉ. संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण-राधा मोहन सिंह, मधुबनी-अशोक कुमार यादव,अररिया-प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा-गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर-राजभूषण निषाद,महाराजगंज-जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,सारण-राजीव प्रताप रूडी,उजियारपुर-नित्यानंद राय,बेगूसराय-गिरिराज सिंह,पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र-रामकृपाल यादव, आरा-आर.के. सिंह, बक्सर-मिथिलेश तिवारी और सासाराम-शिवेश राम, औरंगाबाद-सुशील कुमार सिंह और नवादा-विवेक ठाकुर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

टैग्स