ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

BJP के विरोध में 27 सितंबर को JDU का जागरूकता मार्च, बोले प्रदेश अध्यक्ष..देश को भाजपा से बचाना है

PATNA: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की BJP की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जेडीयू 27 सितंबर को प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकालेगा। मीडिया से पट

BJP के विरोध में 27 सितंबर को JDU का जागरूकता मार्च, बोले प्रदेश अध्यक्ष..देश को भाजपा से बचाना है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की BJP की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जेडीयू 27 सितंबर को प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकालेगा। मीडिया से पटना में बातचीत करते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश को बीजेपी से बचाने की जरूरत है। जेडीयू 27 सितंबर को जागरूकता मार्च निकालेगी और भाजपा का पर्दाफाश करेगी।


जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में सामाजिक सद्भाव को खत्म किया जा रहा है। इसे बचाने के लिए सभी विपक्ष गोलबंद हो रहे है। हमें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बीड़ा उठाया है कि उसमें सफलता जरूर मिलेगी और देश से मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 


बीजेपी माहौल बिगाड़ने में जुटी है। केंद्र की गलत नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हम जागरूकता मार्च निकाल रहे हैं। जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सरीक होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता से हटते ही बीजेपी में बेचैनी बढ़ गयी है। इसलिए इंतजार कीजिए 2024 में सब कुछ क्लियर हो जाएगा। बीजेपी भारत से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।