ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

BJP के विजयोत्सव पर राजू दानवीर का हमला, बोले..वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र की हत्या पर क्यों चुप है सरकार

PATNA : जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर ने बीजेपी के विजयोत्सव कार्यक्रम में हमला बोला है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर सत्ता के लिए सियासत करने का आरोप लग

BJP के विजयोत्सव पर राजू दानवीर का हमला, बोले..वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र की हत्या पर क्यों चुप है सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर ने बीजेपी के विजयोत्सव कार्यक्रम में हमला बोला है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर सत्ता के लिए सियासत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मना रहा हैं, उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। 


उन्होंने वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र बबलू सिंह की हत्या के मामले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि एक महीने पहले जब बबलू सिंह की साजिश के तहत पुलिस ने पीट- पीटकर हत्या कर दी थी, तब बीजेपी और अमित शाह कहां थे। पीड़ित परिवार से न भाजपा के सांसद और विधायक मिलने पहुंचे और ना ही सरकार के कोई मंत्री। लेकिन पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भोजपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।


राजू दानवीर ने कहा कि जो दल सत्ता में रहते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र को न्याय नहीं दिला सका, उसके द्वारा विजयोत्सव आयोजित करना उस महानायक का अपनमान है। 80 साल के उम्र में वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे लेकिन उनके ही वंशज को मौत के घाट उतार दिया गया। दानवीर ने कहा कि यह विजयोत्सव वोट और सत्ता के लिए है। भाजपा शहीद और उनके शहादत का मखौल उड़ाती है।


दानवीर ने तकरीबन एक महीने पहले की घटना को याद कराया और कहा कि जिस जगदीशपुर की धरती ने बाबू वीर कुंवर सिंह जैसे कर्मवीर को दिया, उसी धरती पर जब कुकर्म, बेईमानी और भ्रष्टाचार का बोलबाला होने लगे तो कोई कैसे चुप रह सकता था। उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र बबलू सिंह ने जब जगदीशपुर की धरती को नेता, माफिया, भ्रष्ट पदाधिकारी से आजाद कराने की कोशिश की तो उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है।

टैग्स