ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

भाजपा के प्रेशर के सामने झुके नीतीश? कहा-पानी निकल जाने के बाद देखेंगे किसने बरती है लापरवाही

PATNA : पटना में मची तबाही को प्राकृतिक आपदा करार देकर पिछले पांच दिनों से अपने सिस्टम को क्लीन चिट रहे नीतीश कुमार के तेवर आज बदल गये. नीतीश ने आज कहा कि पानी निकल जाने के बाद वे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में मची तबाही को प्राकृतिक आपदा करार देकर पिछले पांच दिनों से अपने सिस्टम को क्लीन चिट रहे नीतीश कुमार के तेवर आज बदल गये. नीतीश ने आज कहा कि पानी निकल जाने के बाद वे देखेंगे किसने लापरवाही बरती. सरकार के निर्देश का पालन हुआ या नहीं. उसके बाद आगे कार्रवाई होगी. सवाल ये है कि क्या नीतीश के सुर भाजपा की नाराजगी के कारण बदले हैं.

नीतीश बोले-सब देखेंगे

पटना में आज मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि फिलहाल सरकार की प्राथमिकता है पटना से पानी निकालना. पूरा सरकारी तंत्र उसनें जुटा है. लेकिन पानी निकलने के बाद इसकी पूरी समीक्षा होगी. एक बार पहले भी पटना में जल जमाव हुआ था. तब उनकी ही सरकार ने कई दिशा निर्देश दिये थे. मुख्यमंत्री देखेंगे कि उसका पालन किया गया या नहीं. क्या सरकारी अमले ने लापरवाही बरती. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

क्यों बदले नीतीश के सुर

पटना में तबाही के बाद नीतीश कुमार लगातार सरकारी सिस्टम को बचाने में लगे थे. वे बार बार कह रहे थे कि ये प्राकृतिक आपदा है जिसे रोका नहीं जा सकता. लेकिन कल रात सरकार में साझीदार भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि ये प्रशासनिक लापरवाही है और सरकार को लापरवाह अधिकारियों पर   कार्रवाई करनी होगी. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बकायदा फेसबुक पोस्ट कर कहा था कि सरकार दस दिनों के बाद ये तय करे कि किन अधिकारियों ने लापरवाही बरती थी. उनके खिलाफ कार्रवाई हो. नीतीश के बदले तेवर बता रहे हैं कि वे भाजपा के प्रेशऱ में हैं. लेकिन अहम सवाल ये है कि वे किस अधिकारी पर कार्रवाई करेंगे. तमाम अधिकारी नीतीश की पसंद से पोस्टेड हैं. अपने पसंदीदा अधिकारियों पर नीतीश कार्रवाई कैसे करेंगे ये देखने की बात होगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता