ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

‘अब भाजपा का सफाया होगा..’, दिल्ली से पटना पहुंचते ही बीजेपी पर भड़के लालू

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद शुक्रवार की शाम दिल्ली से पटना लौट आए। स्वास्थ्य जांच के लिए लालू प्रसाद बीते बुधवार को दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली में स्वास्थ्य जांच कराने के ब

‘अब भाजपा का सफाया होगा..’, दिल्ली से पटना पहुंचते ही बीजेपी पर भड़के लालू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद शुक्रवार की शाम दिल्ली से पटना लौट आए। स्वास्थ्य जांच के लिए लालू प्रसाद बीते बुधवार को दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद लालू पटना लौट आए हैं। पटना लौटते ही लालू ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि अब देश से भाजपा का सफाया होगा।


दरअसल, बीते बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली रवाना हुए थे। लालू के दिल्ली जाने से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे और लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। दिल्ली से पटना पहुंचने पर लालू ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब भाजपा का सफाया तय है।


इससे पहले मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी ने दिल्ली में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ गले लगाकर स्वागत किया था। सियासी बातचीत के बाद राहुल ने बिहार के खास चंपारण मीट का भी लुत्फ उठाया था। राहुल के लिए खुद लालू प्रसाद शेफ बने थे और बिहारी स्टाइल में मटन बनाकर खिलाया था और राहुल को चंपारण मटन की रेसपी भी बताई थी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता