ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

BJP का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर ऋतुराज सिन्हा ने नेतृत्व का जताया आभार

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा घोषित राष्ट्रीय टीम में दोबारा राष्ट्रीय सचिव (मंत्री) नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने खुशी व्यक्त

BJP का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर ऋतुराज सिन्हा ने नेतृत्व का जताया आभार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा घोषित राष्ट्रीय टीम में दोबारा राष्ट्रीय सचिव (मंत्री) नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। 


ऋतुराज सिन्हा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके पिछले कार्यकाल के कार्यों को पसंद करते हुए उन्हें जो दोबारा से संगठन में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है उनके मार्गदर्शन मे अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से करके हर प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने का हरसंभव प्रयास रहेगा।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अभी हाल ही में हुए पूर्वतोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने परचम लहराने का काम किया था, उससे यह पता चलता है कि हर प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को भरपूर आशीर्वाद देने का काम किया है और आगे भी करके इस वर्ष कई राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा को एतिहासिक जीत दिलवाएंगी।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम ने अहम जिम्मेदारी देकर बिहार का भी मान बढ़ाया है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी प्रदेश की नई टीम के साथ तालमेल बैठाकर 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर सफलता के लिए कृत संकल्पित है।


ऋतुराज सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे स्वयं अपने को एक साधारण कार्यकर्ता मानते है। जिसके फलस्वरूप उनका हमेशा से यह प्रयास रहता है की हर कार्यकर्ता का सम्मान संगठन में उन्हें मिले और उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाए। उन्होंने बिहार के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आशा है जो प्यार और आशीर्वाद आपके द्वारा मिलते आया है वह आगे भी मिलता रहेगा।

टैग्स