ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP के विधायक बोले-शराबबंदी लागू करने वाला ही बिहार में शराब बिकवा रहा है, कृषि कानून की तरह शराबबंदी भी वापस लें नीतीश

PATNA: शराबबंदी कानून की आड़ में पुलिसिया हरकतों के खिलाफ अब सत्ताधारी पार्टियों के विधायकों का भी आक्रोश सामने आने लगा है। बीजेपी के एक विधायक ने कहा कि बिहार में जो शराबबंदी लागू

BJP के विधायक बोले-शराबबंदी लागू करने वाला ही बिहार में शराब बिकवा रहा है, कृषि कानून की तरह शराबबंदी भी वापस लें नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शराबबंदी कानून की आड़ में पुलिसिया हरकतों के खिलाफ अब सत्ताधारी पार्टियों के विधायकों का भी आक्रोश सामने आने लगा है। बीजेपी के एक विधायक ने कहा कि बिहार में जो शराबबंदी लागू करने वाला है वही शराब बिकवा रहा है। पुलिस महिलाओं के कमरे में घुस रही है और इंजीनियर युवकों को आतंकवादियों की तरह पकड़ा जा रहा है। समय आ गया है कि इस कानून को वापस ले लेना चाहिये।


बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का हमला

बीजेपी के विधायक हैं हरिभूषण ठाकुर बचौल. मीडिया से बात करते हुए बचौल ने आज कहा कि बिहार में जो शराबबंदी लागू करने वाला है वही शराब बिकवा रहा है. शराब बंद होना बहुत अच्छा है. लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है. शराबबंदी के नाम पर पुलिस जो कर रही है वह बेहद गलत है. सैकड़ों ऐसे जगह पर छापेमारी हुई जहां कुछ नहीं मिला. महिलाओं के कमरे में पुलिस घुस रही है. मेडिकल औऱ इंजीनियरिंग के छात्रों को ऐसे पक़ड़ा जा रहा है जैसे वह आतंकवादी हैं।


कृषि कानून की तरह वापस लीजिये शराबबंदी

बीजेपी विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बिहार की छवि खराब हो रही है. पुलिस जो कर रही है उससे देश भर में बिहार की बदनामी हो रही है. यही पुलिस तो बिहार में शराब बिकवा रही है. शराब पुलिस की कमाई का जरिया बन गया है. शराब बिकवाने वाले बड़े बड़े माफियाओं को पकडा नहीं जा रहा है. बचौल ने कहा कि वे मानते हैं कि शराबबंदी बहुत अच्छा काम है लेकिन नरेंद्र मोदी को भी अच्छे नियत से लाये गये अपने कृषि कानून को वापस लेना पड़ा. इसलिए नीतीश कुमार को भी शराबबंदी कानून को उसी तरह वापस ले लेना चाहिये।