ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

BJP के बाद JDU का जनता दरबार, मंत्री लेसी सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्या, कहा..DIG साहब थोड़ा देख लीजिए...

PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं। वही बीजेपी के बाद आज से जेडीयू पार्टी की तरफ से भी जनता दरबार का कार्यक्रम क

BJP के बाद JDU का जनता दरबार, मंत्री लेसी सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्या, कहा..DIG साहब थोड़ा देख लीजिए...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं। वही बीजेपी के बाद आज से जेडीयू पार्टी की तरफ से भी जनता दरबार का कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जनता दरबार के पहले दिन जेडीयू प्रदेश कार्यालय में जेडीयू कोटे के मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। जेडीयू के जनता दरबार में पहले दिन तीन मंत्रियों को शामिल होना था लेकिन आज सिर्फ खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ही जनता दरबार में नजर आईं।


जेडीयू पार्टी दफ्तर में आज से शुरू हुई जनता दरबार में काफी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता पहुंचे थे। जिनकी समस्याओं को मंत्री लेसी सिंह ने सुना और उसके बाद  संबंंधित अधिकारियों को फोन कर मामले को देखे जाने की बात कही। मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि कई मामले तो खुद उनके विभाग से ही जुड़ा हुआ था। वही कई मामले शिक्षा और पुलिस विभाग से थे। मंत्री लेसी सिंह ने संबंधित एसपी और डीआईजी को फोन कर मामले को देखे जाने की बात कही।


वही छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दर्ज एक केस के संबंध में उन्होंने डीआईजी को फोन पर कहा कि जेडीयू कार्यालय में आज से जनता दरबार शुरू हुआ है जहां छपरा से एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचा है। इस मामले को जरा अपने स्तर से देख लिजिए। वही इस दौरान पुलिस विभाग से जुड़े कई मामले भी जेडीयू के जनता दरबार में आए। जेडीयू पार्टी दफ्तर में आयोजित जनता दरबार में  खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी।




मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित मामले को लेकर लोग जनता दरबार में आए थे। पहले भी पार्टी की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया था। आज करीब दो दर्जन फरियादी अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार आए थे। विभिन्न विभागों से संबंधित मामले थे। ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग समेत कई विभागों से संबंधित शिकायते लेकर लोग पार्टी दफ्तर पहुंचे थे।


कई मामले पर तुरंत एक्शन लिया गया और संबंधित अधिकारियों से बात की गयी। वही जातीय जनगणना पर लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्षों से जातिगत जनगणना के पक्ष में रहे हैं। उसी को लेकर विपक्ष के साथियों के साथ एक डेलिगेशन प्रधानमंत्री से सोमवार को मिला था। पीएम मोदी ने भी इस मामले को गंभीरता से सुना। 


जातीय जनगणना पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है। वही जेडीयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग पर लेसी सिंह ने कहा कि इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए। लोगों को संयम रखनी चाहिए।  

टैग्स