ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

BJP कार्यालय में सुशील मोदी की गाड़ी के आगे लेटे कार्यकर्ता, मंत्री विजय सिन्हा की उम्मीदवारी का विरोध

PATNA : भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के पहले विरोध का जोरदार सिलसिला देखने को मिल रहा है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की गाड़

BJP कार्यालय में सुशील मोदी की गाड़ी के आगे लेटे कार्यकर्ता, मंत्री विजय सिन्हा की उम्मीदवारी का विरोध
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के पहले विरोध का जोरदार सिलसिला देखने को मिल रहा है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की गाड़ी के सामने लेट कर विरोध जताया है. लखीसराय से आए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय सिन्हा को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया है.


प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनकर बाहर निकले डिप्टी सीएम सुशील मोदी जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठ कर आगे बढ़े, वैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. मंत्री विजय सिन्हा के विरोध में नारेबाजी की गई. मुर्दाबाद के नारे लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ता लखीसराय विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे थे.


आपको बता दें कि पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद से ही मंत्री विजय सिन्हा का उनके क्षेत्र में विरोध हो रहा है. मंत्री जी को लेकर पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी है उनके खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण पिछले दिनों जिले के कई नेताओं पर नेतृत्व में कार्यवाही भी की थी लेकिन अब मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ नाराजगी प्रदेश कार्यालय तक पहुंच चुकी है

टैग्स