ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, जमकर की आतिशबाजी, लगाये जय श्रीराम के नारे

PATNA: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन की सरकार खत्म हो चुकी है। बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार सरकार बनाने जा रहे हैं। आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार

BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, जमकर की आतिशबाजी, लगाये जय श्रीराम के नारे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन की सरकार खत्म हो चुकी है। बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार सरकार बनाने जा रहे हैं। आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार समेत 8 मंत्री शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे। वही कुल 9 मंत्री शपथ लेंगे। 


नीतीश के अलावा बीजेपी के तीन, जेडीयू के तीन, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें जीतन मांझी के बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, निर्दलीय विधायक सुमित सिंह के अलावा विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, प्रेम कुमार, विजेंद्र यादव शामिल हैं। 


बिहार में एनडीए की सरकार बनने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पटना बीजेपी कार्यालय के समक्ष बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और जय श्रीराम के नारे लगाये। बीजेपी कार्यकर्ताओं की खुशी देखते ही बन रही थी। इससे पहले नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। और राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्योता दिया है। 

टैग्स