ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

BJP का विधानसभा मार्च : हिरासत में लिए गए सम्राट चौधरी, सुशील मोदी और कई नेता, कहा - सरकार की नजर में हमलोग आतंकवादी

PATNA : विधानसभा मार्च पर बिहार बिहार विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मंत्री शहनबाज हुसैन समेत कई अन्य नेताओं को ह

BJP का विधानसभा मार्च : हिरासत में लिए गए सम्राट चौधरी, सुशील मोदी और कई नेता, कहा - सरकार की नजर में हमलोग आतंकवादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विधानसभा मार्च पर बिहार बिहार विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मंत्री शहनबाज हुसैन समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इन लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने को लेकर हिरासत में लिया गया है। वहीं, हिरासत के लेने के दौरान सम्राट ने कहा कि- सरकार को यह लगता है कि भाजपा के लोग आतंकवादी हो गए हैं, इसलिए हमलोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है और हिरासत में लिया गया है। 


दरअसल,  पटना का डाकबंगला चौराहा आज रणक्षेत्र में बदल गया। शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ बीजेपी विधायकों और सांसद को बुरी तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर भी लाठियां बरसाई गई है। इनलोगों पर बिना कोई परमिशन के प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है। 


मालूम हो कि, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा के तरफ से विधानसभा मार्च का आयोजन किया है। बीजेपी के कार्यकर्ता गांधी मैदान से पैदल प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के तरफ जा रहे थे तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने इनलोगों को रोक दिया और फिर जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। सिग्रीवाल बार बार कहते रहे कि वे सांसद है लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही। 


इधर, इस हंगामे को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी लोकतांत्रित तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रही है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं, सांसद और विधायक को लाठी से कुचला गया। नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा, बीजेपी चुप नहीं बैठने वाली है। सरकार आंसू गैस के गोले छोड़े या लाठीचार्ज करे बीजेपी का आंदोलन जारी रहेगा।