ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बीजेपी का संगठनात्मक चुनाव, 31 अक्टूबर तक बूथ और मंडल कमिटी का होगा गठन

PATNA : बिहार बीजेपी आगामी 31 अक्टूबर तक बूथ और मंडल कमेटी का गठन कर लेगी। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेश बीजेपी कि आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में संगठन चुनाव को लेकर समीक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी आगामी 31 अक्टूबर तक बूथ और मंडल कमेटी का गठन कर लेगी। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेश बीजेपी कि आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में संगठन चुनाव को लेकर समीक्षा की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी सांसद राधामोहन सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए। राधा मोहन सिंह ने पार्टी के नेताओं को यह निर्देश दिया कि संगठन चुनाव तय समय पर पूरा करा लिया जाए। 

प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, बीजेपी के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, सह संगठन महामंत्री शिवनारायण जी भी शामिल हुए। 

संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने जिलावार समीक्षा की और निष्पक्षता के साथ संगठन चुनाव कराने का निर्देश प्रभारियों को दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रभारियों को निर्देश दिया कि संगठन में समाज के सभी वर्गों की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो यह हमारा लक्ष्य होना चाहिए। बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिला सदस्यता प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी मौजूद रहे।

टैग्स