ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BJP का मिशन 2020 : ब्लूप्रिंट का सेकेंड फेज शुरू, जातीय संगठनों को साथ जोड़ने का अभियान शुरू

PATNA : मिशन 2020 पर कदम बढ़ाते हुए बिहार भारतीय जनता पार्टी ने अपने ब्लूप्रिंट के सेकेंड फेज में कदम रख दिया है। बिहार बीजेपी का पूरा ध्यान जातीय संगठनों और उसके प्रमुखों को अपने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मिशन 2020 पर कदम बढ़ाते हुए बिहार भारतीय जनता पार्टी ने अपने ब्लूप्रिंट के सेकेंड फेज में कदम रख दिया है। बिहार बीजेपी का पूरा ध्यान जातीय संगठनों और उसके प्रमुखों को अपने साथ लाने पर है। इसी कड़ी में आज वैश्य महासम्मेलन के बिहार इकाई के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल सहित अन्य नेताओं ने जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता का बीजेपी में स्वागत किया। जगन्नाथ गुप्ता इसके पहले रालोसपा में सक्रिय थे। रालोसपा में जोड़ने से पहले जगन्नाथ गुप्ता जनता दल यूनाइटेड के साथ राजनीति कर चुके हैं। अब वह बीजेपी के साथ जुड़कर काम करेंगे। 

मिशन 2020 के लिए बीजेपी ने जो ब्लूप्रिंट तैयार किया है उसके मुताबिक पहले फेज में सांगठनिक ढांचा मजबूत किया गया। संगठन को मजबूत करने के बाद अब सेकंड फेज में जातीय संगठन से जुड़े लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि ब्लूप्रिंट के थर्ड फेज में हर विधानसभा सीट में 5 हजार से ज्यादा वोटों पर पकड़ रखने वाले नेताओं को बीजेपी अपने साथ जोड़ेगी।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता