ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

बीजेपी का बड़ा आरोप, सारण एसपी को बचा रही नीतीश सरकार

PATNA: सारण में जहरीली शराबकांड को लेकर एक बार फिर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में

बीजेपी का बड़ा आरोप, सारण एसपी को बचा रही नीतीश सरकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: सारण में जहरीली शराबकांड को लेकर एक बार फिर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में सारण के एसपी को नीतीश कुमार बचाने का काम कर रहे हैं। चौकीदार और छोटे पदाधिकारी पर कार्रवाई कर नीतीश कुमार दिखावा कर रहे हैं। जिले के एसपी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। सुशील मोदी ने कहा कि क्या एसपी की कृपा के बिना दियारा में अवैध शराब की सैकड़ों भट्टियां हैं?


बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सारण में तीन माह के भीतर जहरीली शराब से मौत की दो बड़ी घटनाओं के बाद भी सरकार वहां के एसपी को बचा रही है। जबकि चौकीदार और कुछ छोटे पदाधिकारियों पर कार्रवाई कर दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान एसपी के रहते तीन महीने पहले भी जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे दियारा क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सैकड़ों भट्ठियाँ चल रही हैं। सुशील मोदी ने कहा कि सारण में बालू और दारू का धंधा क्या बिना एसपी की कृपा के चल रहा है? 


उन्होंने सरकार से पूछा कि जहरीली शराब के मामले में जब संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को जिम्मेदार मानने की नीति है, तब सारण के एसपी को अब तक निलम्बित क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि शराब के लिए छापेमारी के दौरान जब पांच लोगों को जेल भेजने और पचासों लोगों को पैसे वसूल कर छोड़ने का रवैया खुलेआम चल रहा है, तब नीतीश कुमार की पुलिस शराबबंदी को सफल कैसे बना सकती है?


नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एकतरफ सरकार बड़े गुनहगार (एसपी) को बचा रही है और दूसरी तरफ गरीब पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं देने पर अड़ी है। उत्पाद कानून की धारा- 42 में पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान होने के बावजूद सरकार के मंत्री परस्पर विरोधी बयान दे रहे हैं। जहरीली शराबकांड के पीड़ितों के साथ वैसा कठोर रवैया अपनाया जा रहा है, जैसा हत्या-बलात्कार के संगीन मामले में अपराधियों के आश्रितों के प्रति होता है।