ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

BJP विधायक ने की पटना SSP को बर्खास्तगी की मांग, बोले बचौल..मानवजीत सिंह ढिल्लों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

PATNA: फुलवारीशरीफ से 3 आतंकी के पकड़े जाने के बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उनकी जुबान अचानक फिसल गयी। एसएसपी ने कहा कि आरएसएस

BJP विधायक ने की पटना SSP को बर्खास्तगी की मांग, बोले बचौल..मानवजीत सिंह ढिल्लों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: फुलवारीशरीफ से 3 आतंकी के पकड़े जाने के बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उनकी जुबान अचानक फिसल गयी। एसएसपी ने कहा कि आरएसएस की शाखा की तर्ज पर देश विरोधी तत्व तैयार किये जाते हैं। पटना एसएसपी के इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी विधायक ने हमला बोला है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है इसलिए उन्हें जल्द बर्खास्त किया जाना चाहिए।


पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने फुलवारीशरीफ में मार्शल आर्ट और शारीरिक प्रशिक्षण देने की आड़ में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से कर दी। पटना SSP ने कहा कि RSS अपनी शाखा ऑरगेनाइज करती है लाठी की ट्रेनिंग देते हैं। उसी तरह से ये लोग भी शारिरीक प्रशिक्षण के नाम पर यूथ को बुलाकर प्रशिक्षित कर रहे हैं थे। उसी के साथ अपने एजेंडे से यूथ का ब्रेन बॉश कर रहे थे। एसएसपी के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा कि अपने इंटेलिजेंस के फेल होने पर इस तरह का बयान जो देता है। ऐसे व्यक्ति को पटना का एसएसपी रहने का कोई औचित्य नहीं है।


 बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि RSS एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसकी तुलना पटना एसएसपी ने आतंकवादी संगठन से किया है। उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जो देश प्रेम सिखाता है। देश पर मर मिटने की जज्बा लोगों में पैदा करती है। ऐसा बयान देने वाले अधिकारी को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे अधिकारी पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इन्हे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। एक राष्ट्रवादी संगठन पर इन्होंने उंगली उठाया है इन्हें एसएसपी क्या सिपाही रहने का अधिकार नहीं है।  


टैग्स