ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बीमा भारती का ऐलान: लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो दे देंगे इस्तीफा

PATNA: JDU विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने हत्या के आरोपी को सरकार में मंत्री बनाए जाने की बात कही। मेरी बेटी के खिलाफ लेसी सिंह ने

बीमा भारती का ऐलान: लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो दे देंगे इस्तीफा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: JDU विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने हत्या के आरोपी को सरकार में मंत्री बनाए जाने की बात कही। मेरी बेटी के खिलाफ लेसी सिंह ने चुनाव प्रचार किया। जिला परिषद को फोन करके चुनाव को प्रभावित किया। बीमा भारती ने यह ऐलान किया कि यदि लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगी।


मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर शपथग्रहण समारोह में जेडीयू के कई विधायक शामिल नहीं हुए। एक तरफ आरजेडी कोटे के मंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे है तो दूसरी ओर जेडीयू के अंदर भी विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार से सवाल किया है। बीमा भारती ने सरकार से पूछा कि गलत लोगों को मंत्री क्यों बनाया गया?


लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने का वो विरोध कर रही है। जिला परिषद के पति की हत्या का आरोप बीमा भारती ने लेसी सिंह पर लगाया है। बीमा भारती ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मेरे पास है। बहुत बर्दाश्त कर लिए अब बर्दाश्त नहीं करेंगे हम नीतीश कुमार से अपील करते हैं कि लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए नहीं तो हम इस्तीफा दे देंगे।


जेडीयू विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि लेसी सिंह हमेशा मुझे नीचा दिखाने का काम करती है। किसी और महिला को मंत्री बना दें लेकिन लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए। बीमा भारती ने सरकार से पूछा की लेसी सिंह में ऐसा क्या दिखता है जो हमेशा उन्हें मंत्री बनाया जाता है। मेरी पार्टी में कोई सुनने वाला नहीं है। 


बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर देख ले वो हार जाएगी। लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया तो अपनी विधायकी छोड़ देंगे। हमको मंत्री नहीं बनना है, सीएम से यही मेरी अपील है। बीमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो फैसला लिया है वो गलत है यदि लेसी सिंह को मंत्रीमंडल से नहीं हटाया गया तो लेसी सिंह के खिलाफ आंदोलन करेंगे। 


बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह के हटाने से बिहार में कोई पहाड़ नहीं गिर जाएगा जेडीयू को कोई नुकसान नहीं होगा। जब से जेडीयू में हम आए हैं तब से लेसी सिंह मेरे पीछे पड़ गयी है। मेरी बेटी को चेयरमेन के चुनाव में तीन वोटों से हटाने का काम किया है। हमलोग अतिपिछड़ा से आते हैं हमलोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। वे ऊंची जाति से आती हैं इसलिए उनकी पहुंच हमसे ज्यादा है। 


बीमा भारती का ऐलान: लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो दे देंगे इस्तीफा