ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

बिक गई बिहार की पुलिस ! जनता दरबार में रोते - रोते पहुंची महिला, CM नीतीश ने DGP को फोन लगा पूछा ये सवाल

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज एक महिला रोते-रोते पहुंची। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उनसे पूछा कि काहै ल रो रहला हैं। महिला ने कहा कि दबंगों के तरफ से हमारी ब

बिक गई बिहार की पुलिस ! जनता दरबार में रोते - रोते पहुंची महिला, CM नीतीश ने DGP को फोन लगा पूछा ये सवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज एक महिला रोते-रोते पहुंची। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उनसे पूछा कि काहै ल रो रहला हैं। महिला ने कहा कि दबंगों के तरफ से हमारी बेटी को उठा कर ले जाया गया और उसके साथ गलत काम किया। मेरे परिवार वालों पर कुदाल से हमला किया जाता है। थाने में हमने केस भी किया लेकिन ब्लॉक के पास बहुत पैसा है और इसी कारण करवाई नहीं हो रहा है। टेकारी थाना की पुलिस 2 लाख रू लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।  ये सब सुन सीएम तुरंत एक्शन में आ गए और डीजीपी को फोन लगाया और कड़े निर्देश दिए।


सीएम नीतीश कुमार ने  डीजीपी को फोन लगाते हुए कहा कि पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई कर रही, अभियुक्तों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा? तत्काल एक्शन लीजिए। टेकारी थाना में मामला दर्ज है। इस पर आप जल्दी एक्शन लिगिए। खुद से देखिए क्या हुआ है। इसके बाद डीजीपी ने सीएम नीतीश को भरोसा दिलाया तब जाकर अगला मामला सीएम ने सुना।


वहीं, एक अन्य मामले में खगड़िया से आए एक फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि पुलिस ने गलत केस में फंसा दिया है। पुलिस वाले हमलोगों को फर्जी मामला में फंसा दिया है। हमें न्याय चाहिए। शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि डीजीपी को फोन लगाओ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी से कहा कि - खगड़िया से एक व्यक्ति आए हैं। आरोप है कि पुलिस ने गलत केस में फंसा दिया है। इसे देखिए।