ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

अब कम आएगा बिजली का बिल, 2 करोड़ कंज्यूमर को मिलेगी बड़ी राहत

PATNA : एक अप्रैल से बिजली दर में कमी आ जाएगी। इससे राज्य के दो करोड़ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बिहार सरकार ने बि

अब कम आएगा बिजली का बिल, 2 करोड़ कंज्यूमर को मिलेगी बड़ी राहत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : एक अप्रैल से बिजली दर में कमी आ जाएगी। इससे राज्य के दो करोड़ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बिहार सरकार ने बिजली कंपनी को 15,343 करोड़ रुपये अनुदान देकर विद्युत दर में कमी लाई है।


बिहार विद्युत विनियामक आयोग प्रत्येक श्रेणी के उपभोक्ताओं का पक्ष सुनने के बाद ऊर्जा शुल्क में 15 पैसे की कमी कर दिया है।हालांकि, फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं लाया गया है। अब मीटर से बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों को सिर्फ 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। पहले 70 पैसे प्रति यूनिट लगता था।



वहीं, किसानों को फसल चक्र के अनुसार बिल साल में चार बार मिलेगा। फिक्स चार्ज नहीं लगेगा। जबकि बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को प्रति एचपी 85 रुपये की दर से शुल्क भुगतान करने की व्यवस्था की गई है।


उधर, पिछले वित्तीय वर्ष से विद्युत टैरिफ का स्लैब दो भाग में बांटा गया है। शुन्य से 100 यूनिट तक का दर कम है तथा उससे अधिक बिजली उपभोग करने पर ज्यादा शुल्क लगता है। घरेलू उपभोक्ता, उद्योग से जुड़े उपभोक्ता और किसानों को राहत मिलेगी।