ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिजली दर में कटौती की मांग को लेकर लोजपा रामविलास का धरना-प्रदर्शन, बोले हुलास पांडेय..बिहारियों का खून चूसने वाली सरकार है

PATNA: बिजली की दर में कटौती की मांग को लेकर लोजपा रामविलास ने गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन किया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता हुलास पांडेय ने कहा कि पूरे बिहारवासियों के लिए

बिजली दर में कटौती की मांग को लेकर लोजपा रामविलास का धरना-प्रदर्शन, बोले हुलास पांडेय..बिहारियों का खून चूसने वाली सरकार है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिजली की दर में कटौती की मांग को लेकर लोजपा रामविलास ने गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन किया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता हुलास पांडेय ने कहा कि पूरे बिहारवासियों के लिए महंगी बिजली गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अन्य राज्यों से ज्यादा बिजली दर बिहार में वसूला जा रहा है। बिहारियों का खून चुसने की वाली मानसिकता पर सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में सबसे महंगी बिजली है। बिहार के लोगों से बिजली का दर पहले से ज्यादा वसूला जा रहा है। ऊपर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 40% बिजली दर बढ़ाने का फैसला लिया है। यदि ऐसा हुआ तो बिजली का उपयोग करना बहुत महंगा हो जाएगा। पहले से महंगाई की मार झेल रहे बिहार की जनता को और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

इसी बात का लोजपा रामविलास विरोध कर रही है। लोजपा रामविलास इसे लेकर सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन पूरे बिहार में करेगी। लोजपा रामविलास की ओर से आज पूरे बिहार में सभी जिला मुख्यालयों पर बिजली दरों में कटौती की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बीपीएल परिवारों को डेढ़ सौ यूनिट बिजली फ्री देने, किसानों को खेती में बिजली पहुंचाने की मांग इस धरना के माध्यम से किया गया।

हुलास पांडेय ने यह भी बताया कि सभी जिला मुख्यालय पर आज लोजपा रामविलास के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसे लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार में महंगा बिजली खरीदा जाता है और महंगा बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाता है। जबकि अन्य प्रदेश सस्ता बिजली खरीदती है और सस्ता बिजली लोगों को उपलब्ध कराती है। महंगा दर में बिजली खरीदने का कारण क्या है इसमें कौन सा घोटाला हो रहा है यह सरकार बताये। जब सस्ती बिजली मिल रही है तो मंहगा बिजली खरीदने को सरकार बाध्य क्यों है। यह बेहद गंभीर विषय है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। 