ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिजली विभाग का कारनामा ! जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने कहा ... पहले आया था 156 रुपये का बिजली बिल, अब एक लाख का आया

PATNA : बिहार में जब से स्मार्ट प्रीपेड बिजली का मीटर लगा है तब से हर कोई बिजली की समस्या को लेकर परेशान नजर आता है। लोगों में क्या चर्चा आम हो गई है कि उनके बिजली बिल में अचानक से

बिजली विभाग का कारनामा ! जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने कहा ... पहले आया था 156 रुपये का बिजली बिल, अब एक लाख का आया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में जब से स्मार्ट प्रीपेड बिजली का मीटर लगा है तब से हर कोई बिजली की समस्या को लेकर परेशान नजर आता है। लोगों में क्या चर्चा आम हो गई है कि उनके बिजली बिल में अचानक से इजाफा हो जाता है और बिजली कट जाती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचा। जहां एक फरियादी ने सीएम से शिकायत करते हुए कहा कि पहले उसका बिजली बिल महल ₹150 के आसपास आता था अब उसका बिजली बिल ₹100000 से अधिक का आया है। इसके बाद उसकी शिकायतों को सुन सीएम भी आश्चर्यचकित हो गए और उन्होंने तुरंत इस मामले में अधिकारियों को तलब किया। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री सप्ताह का दूसरा सोमवार होने के कारण जनता दरबार कार्यकम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम तमाम जिलों से आई शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका निपटारा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम के पास बिजली की समस्या को लेकर एक फरियादी पहुंचा। इसने कहा कि - साहब पहले हमारा बिजली बिल 156 रुपये आता था। अब अचानक एक लाख रुपया भेज दिया गया है। 


वहीं, फरियादी की बात  सुनकर नीतीश कुमार चौंक गए और कहा अच्छा... इसके बाद तुरंत उन्होंने पास में खड़े अधिकारी से विभाग को फोन लगाने के लिए कहा। सीएम नीतीश ने कहा कि वैशाली से एक शख्स आए हैं. जरा देख लीजिए. यह कह रहे हैं कि बिजली बिल में बहुत ज्यादा पैसा आ रहा है। कभी-कभी तो ये होता ही है न। देख लीजिए। जसिके बाद इस फरियादी की शिकायत पर काम होना शुरू हुआ।